SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न्यूजीलैंड दौरे पर क्यों बंटा कोचिंग स्टाफ? बैटिंग और बॉलिंग कोच जाएंगे वेलिंगटन, माउंट माउंगानुई में रहेंगे गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज के लिए खास तैयारी करने जा रही है. कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी कोच को आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम से अलग करने का फैसला किया है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 09, 2026, 09:57 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 10:01 PM IST
Image Credit: गौतम गंभीर और शुभमन गिल. BCCI
Join

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में टी20 के बाद वनडे सीरीज में खेल रही है. इसके बाद दो टेस्ट मैच होंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को देखते हुए दोनों मैच काफी अहम होने वाले हैं. टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में सात टेस्ट और खेलने हैं. इन सात में सिर्फ भारत सिर्फ एक मुकाबले में हार बर्दाश्त कर सकता है. इसे देखते हुए कोच गौतम गंभीर ने बड़ा फैसला किया है. उन्होंने बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी कोच को आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम से अलग कर दिया है.

गंभीर की कोचिंग टीम हैमिल्टन में तीसरे वनडे के बाद विभावित हो जाएगी. कुछ सदस्य शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज के साथ वेलिंगटन रवाना होंगे. वहां टेस्ट सीरीज की तैयारी होगी.तीनों खिलाड़ी आखिरी दो वनडे मैचों में भी नहीं खेलेंगे. गिल की जगह श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर को होगी. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में पहला टेस्ट मैच होगा. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवर में होगा.

कौन से कोच कहां जाएंगे?

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वेलिंगटन जाएंगे. वह टेस्ट टीम में शामिल सदस्यों को ट्रेनिंग देंगे. दूसरी ओर, मुख्य कोच गंभीर और स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले अंतिम दो वनडे में टीम इंडिया के साथ माउंट माउंगानुई का दौरा करेंगे.

ये भी पढ़ें: मौसम बना सिरदर्द: हैमिल्टन में बारिश बनेगी विलेन या भारत रचेगा इतिहास? टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द

बल्लेबाजी कोच ने क्या कहा?

हैमिल्टन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा, ''2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए गंभीर का वनडे टीम के साथ रहना जरूरी है. इसे लेकर अंतिम फैसला गंभीर ही लेंगे, लेकिन अभी तक यही प्लान है कि हम वेलिंगटन जाकर टेस्ट खिलाड़ियों की फिटनेस और ट्रेनिंग की देखरेख करेंगे.''

ये भी पढ़ें: सीरीज जीतने उतरेगी शुभमन गिल की सेना: बेंच पर बैठे खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत, मोहम्मद सिराज को मिलेगा मौका?

न्यूजीलैंड में ही रुकेंगे तीन खिलाड़ी

कोटक ने बताया कि तीन प्रमुख तेज गेंदबाज आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड में ही रहेंगे. वह नेट बॉलर्स और रिजर्व खिलाड़ियों की भूमिका निभाएंगे. कोच और मोर्केल 11 नवंबर को वेलिंगटन जाएंगे. उनके साथ गिल, राहुल, कंबोज, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव भी जाएंगे. गंभीर और बहुतुले वनडे सीरीज के बाद 16 नवंबर को बाकी खिलाड़ियों के साथ वेलिंगटन पहुंचेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES