)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले और गेंद के अलावा खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट आपस में भिड़ गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली और मैदान का माहौल अचानक गर्म हो गया. मामला और ज्यादा बढ़ता, उससे पहले ही विराट कोहली ने तेजी से दखल दिया और गुरनूर बरार को पीछे खींच लिया.
बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले में मैदान पर उतरी. शुभमन गिल के टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे होने के कारण टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है. टिम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया.
Class ka bodmash boy apne junior ko value education dete huye 😅☺️ #ViratKohli #GurnoorBrar #ind https://t.co/SWru5UDjga
— Out of Character (@_OutOfCharacter) November 13, 2026
🔴HEATED ARGUMENT B/W GURNOOR BRAR & TIM SEIFERT 🤯 - Seifert smashed 14 runs in a single over off Brar. - Gurnoor then told him, "You're lucky today, that's why you're batting like this." Seifert replied, "Go & bowl, I always bat like this!" 😭 https://t.co/y0bKkNVcMJ
— Sam (@cricsam02) November 13, 2026
HEATED EXCHANGE! 🤯🫣 Seifert brings the aggression, Gurnoor brings the words! 🥵 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 4th ODI LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyVizha #SonyLIV #NZvIND https://t.co/49PL3Jhcf1
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 13, 2026
इस मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड की पारी के 12वे ओवर में गुरनूर बरार और टिम सीफर्ट के बीच बहस देखने को मिली. 12वे ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर बरार ने टिम सीफर्ट का विकेट लेने के बाद कुछ ज्यादा ही आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और बल्लेबाज के सामने जाकर खड़े हो गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. हालात बिगड़ते देख विराट कोहली ने तुरंत गुरनूर बरार को पीछे खींच लिया. अंपायर ने भी भारतीय गेंदबाज को चेतावनी दी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार पर क्या एक्शन लेता है.