SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मौसम बना सिरदर्द: हैमिल्टन में बारिश बनेगी विलेन या भारत रचेगा इतिहास? टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज जीतना चाहेगी. उसने शुरुआती दो वनडे जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर रखी है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 09, 2026, 03:47 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 04:09 PM IST
Image Credit: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच. BCCI
Join

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. उसने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है और तीसरा मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में मंगलवार (10 नवंबर) को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने ऑकलैंड और वेलिंगटन में खेले गए पहले दो मैचों को डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के आधार जीत हासिल की थी. अब लगता है कि तीसरे मैच में भी बारिश खलल डालने के लिए तैयार है और इसका भी नतीजा उसी तरह से निकल सकता है.

बारिश की निरंतरता को देखते हुए लग रहा है कि यह एक बड़ा खतरा बन चुका है. हैमिल्टन में लगातार बारिश के कारण तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम का आउटडोर ट्रेनिंग सेशन खत्म हो गया था. खिलाड़ियों ने इनडोर ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया. इससे पहले वेलिंगटन में दूसरे वनडे से पहले भी ट्रेनिंग सेशन रद्द हुआ था. एक्यूवेदर के मुताबिक, शहर में मंगलवार को स्थानीय समय के हिसाब से सुबह तीन बजे से बुधवार को सुबह एक बजे तक भारी बारिश की संभावना है. अनुमान के मुताबिक, मंगलवार को बारिश की 100 प्रतिशत संभावना है, दिन में 99 प्रतिशत और रात में 90 प्रतिशत संभावना है.

मैच के दिन कितने बजे कितनी बारिश की संभावना?

सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक: 71 से 89 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक: 73 से 80 प्रतिशत
रात 8 बजे: 49 प्रतिशत
रात 9 बजे: 70 प्रतिशत
रात 10 बजे: 76 प्रतिशत
रात 11 बजे: 67 प्रतिशत

(हैमिल्टन के समय के अनुसार)

ये भी पढ़ें: ललित मोदी की सलाह मानेगा BCCI? IPL की तारीखों में बदलाव करने की मांग, जानें क्यों किया बॉलीवुड का जिक्र

सेडॉन पार्क में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारत ने हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में 1981 से 2022 तक कुल 12 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को सिर्फ तीन मैचों में जीत मिली है. आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच में नतीजा नहीं निकला. भारत को यहां पिछली जीत 2015 में मिली थी. उसने वर्ल्ड कप के मैच में आयरलैंड को परास्त किया था. बाकी दो जीत न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली है. भारत ने 2009 में यहां न्यूजीलैंड को और 1992 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे को परास्त किया था.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में भी IPL ट्रेड के चर्चे, कहां जा रहे अक्षर और अर्शदीप? VIDEO में हुआ बड़ा खुलासा

विराट-रोहित सबसे सफल बल्लेबाज

हैमिल्टन में भारतीय बल्लेबाजों के वनडे में प्रदर्शन की बात करें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा सबसे सफल रहे हैं. विराट ने यहां चार वनडे में 175 और रोहित ने पांच मुकाबलों में 170 रन बनाए हैं. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चार मैचों में 135, पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के दो मैचों में 129 और शिखर धवन के चार मुकाबलों में 128 रन हैं. गेंदबाजों में मोहम्मद शमी यहां सबसे ज्यादा सफल रहे हैं. उन्होंने चार मैचों में आठ विकेट हासिल किए हैं. अनिल कुंबले के नाम दो मुकाबलों में पांच विकेट हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES