App

11 नवंबर को कैंडल मार्च और 18 नवंबर को बंद की अपील: निशा भगत केस में बीजेपी एसटी मोर्चा करेगा चरणबद्ध आंदोलन

झारखंड बीजेपी को छात्र आंदोलन के बाद एक और बड़ा मुद्दा मिल गया है और वो इसे किसी भी हालत में हाथ से नहीं जाने देना चाहती. इसलिए वह इसको लेकर पूरे एक सप्ताह तक के आंदोलन की रूपरेखा बना चुकी है.

11 नवंबर को कैंडल मार्च और 18 नवंबर को बंद की अपील: निशा भगत केस में बीजेपी एसटी मोर्चा करेगा चरणबद्ध आंदोलन
Image Credit: निशा भगत केस को लेकर बीजेपी एसटी मोर्चा ने किया आंदोलन का आह्वान (AI Image)

रांची: निशा भगत आत्महत्या मामले में बीजेपी एसटी मोर्चा ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का ऐलान किया है. 10 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के सभी जिलों में पार्टी की ओर से मशाल जुलूस निकाला जाएगा. 11 नवंबर को कैंडल मार्च निकाला जाएगा और 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के सभी जिलों में बंद का आह्वान किया गया है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कहा कि निशा भगत आत्महत्या मामले में बीजेपी एसटी मोर्चा लगातार न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है. सोमवार को इसको लेकर बीजपी प्रदेश कार्यालय में एससीएसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने प्रेस कांफ्रेंस भी की.

उन्होंने कहा कि एक आदिवासी बेटी लगातार समाज की बात उठाती रही, संघर्ष किया और 6 नवंबर को जो घटना घटी. झारखंड सरकार से प्रताड़ित होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली. यह बहुत दुखदायी रहा. आत्महत्या से पहले वह सोशल मीडिया पर आई थीं और सारी परेशानियों को बयां किया था. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज निशा भगत केस को भूल नहीं पा रहा है.

सन्नी टोप्पो ने कहा कि झारखंड सरकार उनकी आवाज को दबाना और खत्म करना चाहती थी. 6 नवंबर की घटना को लेकर आदिवासी समाज दुखी है. जब तक बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, बीजेपी सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करती रहेगी. उन्होंने बताया कि मंगलवार 10 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के सभी जिले में शाम को मशाल जुलूस निकालकर सीबीआई जांच की मांग की जाएगी. 11 नवंबर को सभी आदिवासी संगठन 5 से 6 बजे शाम को कैंडल मार्च निकालेंगे. 17 नवंबर को बीजेपी एसटी मोर्चा की ओर से सभी मंडल में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के सभी पांच जिले में झारखंड बंद का आह्वान किया गया है.

बीजेपी एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन ने कहा, जब से राज्य में अबुआ सरकार बनी है, आदिवासी समाज की महिलाएं और  पुरुष सुरक्षित नहीं हैं. निशा भगत ने इस सरकार की कुव्यवस्था के विरोध के आवाज बुलंद किया, आईना दिखाने का काम किया, चरित्र हनन करने का काम किया, राज्य सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया. पिठौरिया थाने में मृतका के पिता की ओर से लिखित आवेदन देने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है.

बीजेपी नेता आरती कुजूर ने कहा कि निशा भगत की शहादत बेकार नहीं जाएगी. आदिवासी समाज माफ़ नहीं करेगा. 11 नवंबर को एसटी मोर्चा और सामाजिक संगठन के साथ न्याय मार्च पर निकलेंगे और तब तक चलेगा जब तक निशा भगत को न्याय नहीं मिल जाता है. मानसिक, सामाजिक प्रताड़ना या महिला के ऊपर गंभीर लांछन लगाया गया है.

कुमार चंदन की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Sunil Mishra

Sunil Mishra

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More