)
साउथ कोरिया के पॉपुलर म्यूजिक बैंड BTS की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंडिया में भी BTS के दीवानों की कमी नहीं है. BTS अक्सर चर्चा में बना रहता है. वहीं, दिवाली के खास मौके पर BTS V ने इंडियन फैंस का दिल जीत लिया है. दरअसल वी ने हिंदी में फैन को दिवाली विश किया है. इसके अलावा उन्होंने गुलाब जामुन और इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट के बारे में जानने की कोशिश की है.
8 नवंबर को BTS V ने फैन के साथ Weverse पर बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने भारतीय फैन से दिवाली के बारे में बात की है. उन्होंने फैन से दिवाली फेस्टिवल के बारे में जानने की कोशिश की है. इसके अलावा वी ने फैन को हिंदी में दिवाली विश किया है. इंडियन फैन को वी का ये अंदाज काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर वी और फैन की बातचीत काफी वायरल हो रही है.
फैन से बातचीत के दौरान उन्होंने इंडियन आउटफिट पर भी रिएक्शन दिया है. दरअसल फैन ने AI द्वारा बनाई फोटो शेयर की थी, जिस फोटो में BTS के सभी मेंबर कुर्ता पहने दिवाली सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. वी ने इस एआई द्वारा बनी फोटो पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कपड़ों की तारीफ की है. वी के द्वारा तारीफ सुन भारतीय फैंस काफी खुश हुए.
BTS साउथ कोरिया का 7 लड़कों का एक पॉप ग्रुप है. इस ग्रुप को साउथ कोरिया में बैंग टन सोंयेओन्द कहते हैं. इसी का शॉर्ट नेम बीटीएस है. ग्रुप की शुरुआत साल 2010 में हुई थी. लेकिन उनका डेब्यू साल 2013 में हुआ था. आज के समय में बीटीएस की पॉपुलैरिटी दुनियाभर के देशों में है. इसका कारण उनका म्यूजिक और डांस है. उनके गाने काफी एनर्जेटिक होते हैं. इसके अलावा उनके गानों के मीनिंग भी है.
इसके अलावा उनका फैंस के साथ अच्छा संबंध भी उनकी पॉपुलैरिटी को बढ़ाता है. बीटीएस अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर इंटरैक्ट करते हैं. इसके अलावा वह इंटरनेट पर फैंस के साथ लाइव चैट भी करते हैं.
जे-हॉप- जे-हॉप का असली नाम जुंग ही-सीओक है. वह अपने रैंप और डांस के लिए पॉपुलर हैं.