)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा ODI मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन में खेला जाएगा. इस मुकाबले पर बारिश का साया है. खराब मौसम का असर दोनों टीमों के प्रैक्टिस पर भी पड़ा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि न्यूजीलैंड में भी टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल 2027 से पहले होने वाले ट्रेड पर चर्चा कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और भारत के सबसे सफल T20I गेंदबाज अर्शदीप सिंह की अदला-बदली होने वाली है. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच ये बड़ी ट्रेड डील होने की पूरी संभावना है.
अक्षर पटेल ने भी इस डील पर मुहर लगा दी है. इसका संकेत वायरल हो रहे इस वीडियो से मिला है, जहां वो अर्शदीप सिंह से मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं- ''दुनिया हिला देंगे.'' बता दें कि ये लाइन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ा है और इस फ्रेंचाइजी के थीम सॉन्ग में इस्तेमाल किया जाता है. इससे ये संकेत मिल रहा है कि अर्शदीप का मुंबई इंडियंस जाना लगभग तय है.
अक्षर पटेल की इस मजाकिया कमेंट से ये अनुमान लगाना आसान हो गया है कि अर्शदीप सिंह आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होने वाले हैं. वहीं, MI के कप्तान पंजाब किंग्स का दामन थामने को तैयार हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार भी ये ट्रेड डील होने वाली है और दोनों फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई को इसकी जानकारी दे दी है, बस पेपर वर्क होना बाकी है.
Axar Patel to Arshdeep Singh: “Duniya Hila Denge!” 😂 https://t.co/ToPF9RnxfA
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) November 9, 2026
🚨 IPL TRADE BANTER IN INDIAN TEAM. [📸: Manoj Dimri] Axar Patel to Arshdeep Singh: Duniya Hila Denge Hum 😂 Kuldeep showing Vanakkam to Axar Patel 🔥 https://t.co/3OV69Se3KP
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 9, 2026
ऐसा नहीं है कि इस मजेदार बातचीत में सिर्फ अर्शदीप सिंह के बारे में बड़ा खुलासा हुआ. ये भी संकेत मिला है कि स्टार स्पिनर अक्षर पटेल चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं. दरअसल, वीडियो में कुलदीप उनकी टांग खिंचाई करते हुए कह रहे हैं 'व्हिसल पोडु' और इसको पीली जर्सी पहना दो. इसका सीधा कनेक्शन CSK से है. दिलचस्प बात ये है कि अक्षर पटेल पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. अगर ये ट्रेड डील होती है तो ये देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स उनके बदले किस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करते हैं.
बता दें कि आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले सभी टीमों को 17 नवंबर से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को भेजनी है. वहीं, ट्रेड विंडो 16 दिसंबर, 2026 को गोवा में होने वाले मिनी-ऑक्शन से कुछ समय पहले बंद हो जाएगी.