App

बिहार को एक और वंदे भारत स्पेशल: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, 11 को नई दिल्ली से जाएगी पटना

स्पेशल ट्रेनों की संख्या रेलवे लगातार बढ़ा रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि टिकट सभी के दायरे में होना चाहिए. लोग मोबाइल और लैपटॉप लेकर टिकट के लिए बैठे रहते हैं और एजेंट बाजी मार ले जाते हैं.

बिहार को एक और वंदे भारत स्पेशल: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, 11 को नई दिल्ली से जाएगी पटना
Image Credit: बिहार को एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का तोहफा (File Photo)

छठ महापर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से एक और बड़ी पहल की गई है. इंडियन रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है. वंदे भारत स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर को नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी. यह 11 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 5 बजे रवाना होगी ओर अलीगढ़, कानपुर और प्रयागराज होते हुए पटना पहुंचेगी. ट्रेन का दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में भी ठहराव होगा. 11 नवंबर की शाम को 6:30 बजे ही यह ट्रेन पटना पहुंच जाएगी और 12 नवंबर को सुबह 8 बजे पटना से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी.

इसमें कोई दोराय नहीं की छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा है और ट्रेनों की संख्या उसके अनुपात में कम. ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट और रिग्रेट की स्थिति है. इसी को देखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल चलाने का ऐलान किया गया है. उत्तर रेलवे ने इस बारे में पूर्व मध्य रेलवे को पत्र भेजकर फिजिबिलिटी जांच कर इस बारे में जल्द सहमति देने को कहा है. मंजूरी मिलते ही टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी. बताया जा रहा है कि यह ट्रेन केवल 11 और 12 नवंबर को अप और डाउन में एक-एक ट्रिप पूरा करेगी.

02258 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

  • 11 नवंबर को सुबह 5 बजे नई दिल्ली जंक्शन से रवाना
  • सुबह 6:28 बजे ट्रेन अलीगढ़ पहुंचेगी
  • सुबह 10 बजे ट्रेन कानपुर पहुंच जाएगी 
  • दोपहर 12:30 बजे ट्रेन प्रयागराज में होगी 
  • दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन दोपहर के 3 बजे पहुंच जाएगी
  • शाम 4:26 बजे ट्रेन बक्सर पहुंचेगी 
  • शाम 5:10 बजे ट्रेन आरा में होगी 
  • शाम 6:30 बजे ट्रेन पटना पहुंच जाएगी.

02257 पटना से नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल शेड्यूल

  • वापसी में वंदे भारत स्पेशल ट्रेन पटना से 12 नवंबर को सुबह 8 बजे रवाना होगी
  • सुबह 8:38 बजे आरा
  • सुबह 9:25 बजे बक्सर
  • सुबह 11 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  • दोपहर 1:35 बजे प्रयागराज
  • दोपहर 3:50 बजे कानपुर 
  • शाम 6:53 बजे अलीगढ़ 
  • रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी. 

वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में 13 घंटे 30 मिनट का सफर होगा और इसमें 16 अत्याधुनिक कोच होंगे. यह ट्रेन नई दिल्ली से पटना के बीच 995.6 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. ट्रेन का रखरखाव दिल्ली मंडल करने वाला है और टर्मिनल एग्जामिनेशन पटना में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से किया जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो