SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से होंगे हर्षित राणा! एशियन गेम्स 2026 में खेलने पर भी सस्पेंस

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में एक बार फिर देरी हो सकती है. मैच सिमुलेशन के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लगी है.

Written By Tarun Verma Edited By Tarun Verma
Published: Sep 10, 2026, 09:31 AM IST | Updated: Sep 10, 2026, 09:40 AM IST
Image Credit: Harshit Rana Injury
Join

भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस तेज गेंदबाज का भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में खेलना भी संदिग्ध नजर आ रहा है. ऐसे में हर्षित राणा का इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का इंतजार और भी बढ़ सकता है. दरअसल, हर्षित राणा को रिटर्न टू प्ले (RTP) प्रोटोकॉल के तहत मंगलवार को हुए मैच सिमुलेशन के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई.

फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक चोट की स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज और एशियन गेम्स 2026 में उनके खेलने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. हर्षित राणा को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे T20I के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के वार्मअप मुकाबले में उनके घुटने में चोट लग गई. इस चोट के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए थे.

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से होंगे हर्षित राणा?

इस चोट के बाद हर्षित राणा की घुटने की सर्जरी भी हुई थी. हर्षित राणा इसके चलते IPL 2026 में भी हिस्सा नहीं ले सके थे. हर्षित राणा चोट के कारण पूरे IPL सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए नहीं खेल पाए थे. इसके बाद हर्षित राणा ने अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी की और वापसी की दिशा में कदम बढ़ाए. अब रिटर्न टू प्ले (RTP) के दौरान लगी नई चोट ने हर्षित राणा की वापसी की राह फिर मुश्किल कर दी है.

13 सितंबर से T20I सीरीज का आगाज

टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी को फिटनेस के लिए हरी झंडी मिल गई है. वॉशिंगटन सुंदर ने भी जरूरी फिटनेस टेस्ट और प्रक्रिया में अच्छे संकेत दिए हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है. टीम के साथ तैयारियां शुरू होने से पहले उनकी फिटनेस को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 13 सितंबर से खेली जाएगी. मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली में होंगे.

18 सितंबर को जापान रवाना होगी भारतीय टीम

T20I सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे. हालांकि मुकाबलों का आयोजन भारत में होने के बावजूद अफगानिस्तान इस सीरीज का आधिकारिक मेजबान है. भारतीय टीम 18 सितंबर को दिल्ली से एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होगी. ऐसे में हर्षित राणा की चोट टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि उनके पास फिटनेस साबित करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ एकमात्र T20I मुकाबला भी खेलेगी. यह मैच 22 सितंबर को जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES