SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरमनप्रीत कौर का इमोशनल मोमेंट: कप्तानी छोड़ने के बाद पहला इंटरव्यू, छलके आंसू और पटका माइक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में धमाकेदार बैटिंग की. उन्होंने 41 गेंद पर नाबाद 91 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड चुना. मैच के बाद इंटरव्यू में वह काफी इमोशनल हो गईं और माइक पटककर निकल गईं.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 20, 2026, 11:38 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 12:01 AM IST
Image Credit: हरमनप्रीत कौर. BCCI
Join

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 92 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. मुकाबले में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से तबाही मचा दी. उन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन ठोके. उन्होंने 10 चौके और छह छक्के लगाए. मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के लिए जब हरमन को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया तो वह काफी इमोशनल हो गईं और माइक पटक दिया.

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हरमनप्रीत ने कप्तानी छोड़ने के बाद अपना पहला अर्धशतक लगाया. 37 वर्षीय इस दिग्गज बल्लेबाज ने 221.95 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उनकी पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए. हरमन के अलावा शेफाली वर्मा ने 37 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली. शेफाली ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी.

हरमनप्रीत ने क्या कहा?

प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने इस पारी का क्रेडिट अपने कोच हिमांशु और भारतीय टीम के पूर्व कोच डब्ल्यू वी रमन को दिया. हरमन ने कहा, ''बहुत अच्छा लग रहा है. बस खुद का मजा लेना चाहती थी. बहुत अच्छा है कि मुझे मैदान पर कुछ समय मिला और मैंने सच में मैदान का मजा लिया. बस खुद का मजा लेना चाहती थी, बस जितना हो सके उतनी देर तक बैटिंग करना चाहती थी और खुशी है कि मैं ऐसा कर पाई.''

डब्ल्यू वी रमन ही हरमन का इंटरव्यू ले रहे थे. पूर्व कप्तान ने कहा, '' मुझे लगता है कि आपको भी क्रेडिट देना चाहिए (WV रमन). जैसे ही हम आए, आप आगे आए और कहा, 'अब तुम वही करो जो तुम करना चाहते हो,' और मैं वही करना चाहती हूं और सच में खुद का मजा लेना चाहती हूं. उन शब्दों के लिए धन्यवाद. खैर, दो गेम के बाद मुझे नेट्स में कुछ समय मिला. मैं सच में हिमांशु भैया को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो मुझ पर बहुत मेहनत कर रहे हैं और आज की बैटिंग पूरी तरह उन्हीं के बारे में थी.'' इतना सब कहने के बाद हरमन भावुक हो गईं और माइक पटककर वहां से निकल गईं.

 

 

ये भी पढ़ें: भारत ने किया क्लीन स्वीप: कप्तानी छोड़ते ही प्रचंड फॉर्म में आईं हरमनप्रीत, शेफाली के साथ मिलकर जिम्बाब्वे को कूटा

हरमन ने छोड़ी थी कप्तानी

इस महीने की शुरुआत में हरमनप्रीत ने घोषणा की थी कि वह अब तीनों फॉर्मेट में कप्तानी नहीं करेंगी. उन्होंने 10 सालों तक टी20 इंटरनेशनल में टीम की कमान संभाली. 2022 में मिताली राज के संन्यास लेने के बाद वह वनडे और टेस्ट की कप्तान भी बन गई थीं. हरमन के इस्तीफे के बाद ओपनर स्मृति मंधाना को कप्तानी सौंपी गई. पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर मंधाना की ये पहली सीरीज थी और टीम इंडिया ने 3-0 से इसे अपने नाम किया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES