SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पहले गिनती करना सीखो...' भारत के खिलाफ हार से भड़का न्यूजीलैंड का क्रिकेटर, भारतीय पत्रकार पर निकाला गुस्सा

भारत के खिलाफ पहले T20I मैच में न्यूजीलैंड की खराब फील्डिंग पर कीवी क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स भड़क गए. कैच छूटने के सवाल पर उन्होंने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा कि कैच की गिनती सही तरीके से होनी चाहिए.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 23, 2026, 07:11 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 07:52 PM IST
Image Credit: Glenn Phillips
Join

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में घुसकर पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 विकेट से करारी मात दे दी. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच को जीतकर भारत ने कीवियों के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से 1-0 से बढ़त बना ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225/4 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत ने दो गेंद बाकी रहते 6 विकेट गंवाकर 230 रन बनाए और जीत दर्ज कर ली. क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ पहले T20I मैच में हार के बाद न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाराज हो गए.

क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ पहले T20I मैच में अपनी टीम की फील्डिंग को लेकर पूछे गए एक सवाल से न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स खुश नहीं थे. उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि आखिर कितने कैच छोड़े गए और असल में 'कैच छोड़ना' किसे माना जाता है. यह सवाल संभवतः एक भारतीय रिपोर्टर की ओर से पूछा गया था, जिसमें चार कैच छोड़े जाने का जिक्र था.

ये भी पढ़ें- WTC Final 2027: साउथ अफ्रीका की जीत ने खोल दिए दरवाजे, अब WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत? ये रहा पूरा समीकरण

भारत के खिलाफ हार से भड़का न्यूजीलैंड का क्रिकेटर

बता दें कि भारत की पारी के दौरान 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल का एक मुश्किल कैच न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर नहीं पकड़ पाए, जबकि 14वें ओवर में अक्षर पटेल का ही एक कठिन 'रिटर्न कैच' मैट हेनरी पूरा नहीं कर सके. इसके बाद 15वें ओवर में फिन एलन ने श्रेयस अय्यर का कैच छोड़ दिया और 18वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन नमन धीर के बल्ले के बाहरी किनारे से आए एक मुश्किल कैच को नहीं पकड़ पाए, जिससे एक बाउंड्री चली गई.

भारतीय पत्रकार पर निकाला गुस्सा  

ग्लेन फिलिप्स ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा, 'देखिए, कैच तो छूट ही जाते हैं', लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि भारतीय पत्रकार न्यूजीलैंड टीम द्वारा छोड़े गए 4 कैच के बारे में पूछ रहे थे. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने हैरान होते हुए पूछा, '4 कैच?' जिसके बाद पत्रकार ने उन मौकों के बारे में बताया जिनका वह जिक्र कर रहे थे.ग्लेन फिलिप्स ने कहा, 'कौन से कैच... लॉकी? आप उन 2 मौकों की बात कर रहे हैं, जिन तक किसी का हाथ ही नहीं पहुंचा... क्या आप उन्हें भी गिन रहे हैं? तो, 1 मिचेल से छूटा और 1 फिन से... बाकी 2 को इसमें नहीं गिना जा सकता, क्योंकि कैच पकड़ने के लिए गेंद तक आपका हाथ पहुंचना जरूरी है.'

ये भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd T20I: वैभव की वापसी से फंसेगा पेंच, कौन करेगा नंबर-3 पर बैटिंग? दूसरे T20I में ऐसी हो सकती है Playing XI

ग्लेन फिलिप्स ने क्या कहा?

ग्लेन फिलिप्स को यकीन नहीं हो रहा था कि 17वें ओवर में नाथन स्मिथ के डाइव लगाने के प्रयास को 'कैच ड्रॉप' माना जा रहा है. उन्होंने गेंद को छुआ तो था, लेकिन वे हवा में थे और बाउंड्री रोप के बाहर थे. वे बस गेंद को वापस मैदान के अंदर धकेलने की कोशिश कर सकते थे, ताकि रन बचाए जा सकें, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए.18वें ओवर में फर्ग्यूसन के ऊपर से एक शॉट गया, जब वे शॉर्ट थर्ड मैन पर तैनात थे. रिप्ले से भी यह साफ नहीं हो पाया कि क्या गेंद पर गेंदबाज की उंगली लगी थी या नहीं.

ग्लेन फिलिप्स ने पूछा, 'बाउंड्री लाइन पर नाथन? वह गेंद जो छक्के के लिए गई थी. वाह! आप लोगों (टीम इंडिया) ने कुल कितने कैच छोड़े?' भारतीय रिपोर्टर ने जवाब दिया, 'हमने भी एक कैच छोड़ा. नहीं, दो छोड़े.' इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने कहा, 'तो, अगर आप लोग फील्डिंग पर बात करना चाहते हैं, तो आपको सही कैच गिनने होंगे. कैच लिए भी जाते हैं और छोड़े भी जाते हैं, लेकिन हमें उन्हें सही तरीके से गिनना चाहिए. कम से कम गेंद तक तो पहुंचना चाहिए.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES