'क्रीज में फंस गए', मैट हेनरी के आगे सरेंडर पर फूटा गौतम गंभीर का गुस्सा, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर को सुनाई दो टूक
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 244 रनों से हार गई. वनडे क्रिकेट में यह रनों के हिसाब से उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार है. इसके बाद कोच गौतम गंभीर का गुस्सा टीम पर फूट पड़ा है.
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. माउंट माउंगानई में शुक्रवार (13 नवंबर) को टीम इंडिया 334 रनों के टारगेट के सामने 100 रन भी नहीं बना पाई. वह 89 रनों पर सिमट गई और उसे 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का विकेट ले लिया. तीनों ही बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए. हेनरी ने पहले ओवर में एक भी रन नहीं दिया और तीन विकेट झटक लिए. टीम इंडिया के वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने बिना रन बनाए तीन विकेट गंवाए.
इस मैच में शिकस्त के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच पहली पारी से दूसरी पारी में बदल गई और गेंदबाजों को काफी मदद मिली. कोच गौतम गंभीर ने अय्यर के बयान से उलट कहा कि पिच में ऐसा कुछ भी नहीं था जिससे परेशानी हो सके. गंभीर का मानना है कि उनके बल्ले क्रीज में फंस गए थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि बल्लेबाज को हेनरी का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से करना चाहिए था. हेनरी ने इस मैच में 10 ओवर में 27 रन देकर छह विकेट लिए.
गंभीर ने जताई चिंता
हेनरी ने हवा वाले हालात और ठंडे तापमान की वजह से पहली पारी की तुलना में तेज गेंदबाजों के लिए दूसरी पारी में पिच से मिले ज्यादा मदद का फायदा उठाया. कोच ने कहा कि बल्लेबाजों को हेनरी को हावी देने के बजाय पहले 10 ओवर में तालमेल बिठाने की जरूरत थी. उन्होंने टीम के हाल के दिनों में एक साथ विकेट गंवाने के ट्रेंड को भी बढ़ती चिंता बताया. टीम इंडिया इस मैच में हार के बावजू सीरीज में 2-1 से आगे है और तीसरा मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा. उस मैच में टीम इंडिया अगर जीतती है तो सीरीज पर कब्जा कर लेगी. वहीं, न्यूजीलैंड जीतता है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: विराट कोहली वनडे में 20वीं बार 'जीरो' पर आउट, सचिन तेंदुलकर के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी
'हमें पहले 10 ओवर निपटाने थे'
गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी ऐसी गेंद नहीं होती जिसे खेला न जा सके. हमें पहले 10 ओवर निपटाने थे. मैट हेनरी ने अच्छे एरिया में बॉलिंग की, लेकिन हमें उसे बेअसर करना चाहिए. जब आप 90 के आस-पास रन पर आउट हो जाते हैं तो आपको हमेशा चिंता होती है. ये वर्ल्ड कप के करीब के हालात हैं. पिछले मैच में भी हमने सात विकेट गंवाए थे. यह चिंता की बात है.''
ये भी पढ़ें: 1 ओवर, 0 रन और 3 विकेट: टीम इंडिया का सबसे बड़ा 'दुश्मन', 2019 वर्ल्ड कप की दिलाई याद, 21 साल पुराना जख्म कुरेदा
'वॉबल सीम' से टीम इंडिया क्यों परेशान?
गंभीर से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया को परेशान करने वाली 'वॉबल सीम' के बारे में पूछा गया तो गंभीर ने तकनीक को लेकर बात करने से मना कर लिा. उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को गेंद की मूवमेंट का सामना करने के लिए कोई न कोई हथियार जरूर ढूंढना होगा. उन्होंने कहा, सीम से ज्यादा, एरिया और लेंथ ने हमारे लिए समस्याएं खड़ी की हैं. हम क्रीज में फंस गए.'' उनका कहना है कि टीम को मुश्किल परिस्थितियों में मानसिक और तकनीकी रूप से बेहतर तैयारी करने की आवश्यकता है. उन्होंने सुझाव दिया कि बल्लेबाजों को पावरप्ले में अपना समय लेना चाहिए.