SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंत-हार्दिक से लेकर अर्शदीप तक... IPL 2027 से पहले ट्रेड होने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट, क्या है ऑक्शन का प्लान?

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड का तूफान आया, जिसने कई स्टार खिलाड़ियों की टीम बदल दिए. ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या से लेकर अर्शदीप तक के रूप में फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों का दांव खेला. अब मिनी ऑक्शन में टीमों का फोकस क्या होगा?

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 12, 2026, 07:53 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 08:04 PM IST
Image Credit: IPL 2027 से पहले ट्रेड होने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट (AI Graphic)
Join

आईपीएल के अगले सीजन से पहले ट्रेड का खेल जारी है. टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत से लेकर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तक की टीम बदल चुकी है. 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है, लेकिन उससे पहले ही कई टीमें करोड़ों रुपये का दांव खेल चुकी है. लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने तो अपने कप्तान को ही कुर्बान करने का बड़ा फैसला किया. नीलामी से पहले कुछ और बड़े ट्रेड डील होने की पूरी उम्मीद है.

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड का सबसे बड़ा तूफान मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने लाया. MI ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या की छुट्टी कर दी और उनके बदले स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शामिल किया. इस डील से दोनों टीमें खुश हैं. पंजाब को हार्दिक जैसा ऑलराउंडर मिला है, जो एक मैच विनर है. वहीं, मुंबई में अर्शदीप की एंट्री हुई है, जो बुमराह के जोड़ीदार बनेंगे. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस कप्तानी का जिम्मा किसे सौंपती है.

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड होने वाले सभी खिलाड़ी

ऋषभ पंत ( लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स): आईपीएल 2027 से पहले पहला ट्रेड दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ. लगातार फ्लॉप शो के बाद LSG ने 27 करोड़ी ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स को सौंप दिया. पंत की सैलरी में भारी कटौती हुई है. आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स उन्हें 18 करोड़ रुपये देगी.

कुलदीप यादव ( दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स): ऋषभ पंत के बदले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की एंट्री हुई है. उनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं होगा. दिल्ली की तरह लखनऊ भी उन्हें अगले सीजन 13.25 करोड़ रुपये देगी.

टी नटराजन ( दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद): ऋषभ पंत की तरह ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन की घर वापसी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कुर्बान करने का फैसला किया और वो अब SRH का हिस्सा हैं. हालांकि, नटराजन की सैलरी 10.75 करोड़ रुपये से घटकर 5 करोड़ रुपये हो गई है.

जीशान अंसारी (SRH से DC): टी नटराजन के बदले दिल्ली कैपिटल्स ने स्पिनर जीशान अंसारी को टीम में शामिल किया है. उन्हें कुलदीप यादव के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. उनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आईपीएल 2027 में उन्हें 40 लाख रुपये मिलेंगे.

लियाम लिविंगस्टोन (SRH से CSK): इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स के रूप में अपनी पांचवीं टीम मिल गई है. उनकी नई सैलरी उस 13 करोड़ रुपये की रकम से आधी से भी कम है, जिसपर SRH ने उन्हें साइन किया था.आईपीएल 2027 में लिविंगस्टोन की सैलरी 6 करोड़ रुपये होगी.

जैक एडवर्ड्स (SRH से CSK): पैर की चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स IPL 2026 शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए थे. अब पीली जर्सी में, उन्हें IPL में खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा. CSK ने उन्हे SRH से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है और उनकी सैलरी 3 करोड़ होगी.

खलील अहमद (CSK से SRH): भारत के लिए खेल चुके बाएं हाथ के पेसर खलील अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुड बाय बोल दिया है. आईपीएल 2027 में खलील सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा होंगे और उनकी सैलरी 4.8 करोड़ रुपये होगी.

नाथन एलिस (CSK से SRH): खलील अहमद के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस को भी ट्रेड कर SRH को सौंप दिया. आईपीएल 2027 में एलिस की सैलरी 2 करोड़ रुपये होगी.

हार्दिक पांड्या (MI से PBKS): मुंबई इंडियंस ने कप्तान हार्दिक पांड्या की विदाई कर दी है. पंजाब किंग्स के रूप में हार्दिक को तीसरी टीम मिली है. 1.65 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ स्टार ऑलराउंडर की सैलरी अब 18 करोड़ रुपये होगी.

अर्शदीप सिंह (PBKS से MI): हार्दिक के बदले मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स से स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मिले हैं. फैंस बुमराह के साथ उन्हें गेंदबाजी करते देखने के लिए बेताब हैं. अर्शदीप की सैलरी में कोई बदलाव नहीं है और उन्हें 18 करोड़ रुपये मिलेंगे.

अब क्या होगा आगे का प्लान?

ट्रेड के बाद अब सभी फ्रेंचाइजी 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन पर फोकस करेंगे. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को नए कप्तान की तलाश है. लखनऊ सुपर जायंट्स भी ऋषभ पंत की विदाई के बाद नए कैप्टन को ढूंढ रही है. वहीं, हार्दिक की कुर्बानी देने के बाद अब मुंबई इंडियंस को एक अच्छे ऑलराउंडर की खोज होगी. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को कप्तानी मिल सकती है. पंजाब किंग्स भी अर्शदीप सिंह के रिप्लेसमेंट को ढूंढेगी. ऑक्शन से पहले टीम को संतुलित करने के लिए कुछ और बड़े ट्रेड देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 10 लाख से शुरू हुआ था हार्दिक पांड्या का सफर... 12 सालों में IPL से कर चुके हैं इतने करोड़ की कमाई
 

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES