App

3 मैच, 3 शतक और 659 रन... दलीप ट्रॉफी का सबसे बड़ा रिकॉर्डधारी, 38 साल से बड़े-बड़े धुरंधर नहीं छीन पाए ताज

Duleep Trophy Record: दलीप ट्रॉफी 2026 का खुमार चारों तरफ छाया हुआ है. तिलक वर्मा, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ियों ने सभी को आकर्षित किया. लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं, दलीप ट्रॉफी के सबसे बड़े रिकॉर्डधारी की, जिसका रिकॉर्ड 38 साल से अमर है.

3 मैच, 3 शतक और 659 रन... दलीप ट्रॉफी का सबसे बड़ा रिकॉर्डधारी, 38 साल से बड़े-बड़े धुरंधर नहीं छीन पाए ताज

Duleep Trophy Record: दलीप ट्रॉफी 2026 के चर्चे चारों तरफ हैं, क्योंकि इस टूर्नामेंट में कई धुरंधर एक्शन में दिखे. केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा इस लिस्ट में शामिल हैं. दलीप ट्रॉफी के शोर के बीच हम आपको उस खिलाड़ी से वाकिफ कराने जा रहे हैं, जो इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रिकॉर्डधारी है. हालांकि, टीम इंडिया में इस दिग्गज का करियर 3 साल तक ही सीमित रहा. इस बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी के 3 ही मुकाबलों में रनों का अंबार लगा दिया था. इस टूर्नामेंट में कई बड़े-बड़े दिग्गज खेले, लेकिन इस रिकॉर्ड को छूने में कामयाब नहीं हुए.

हम बात कर रहे हैं, भारत के पूर्व क्रिकेटर रमन लांबा की. उस दौर में घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 1986 में टीम इंडिया में डेब्यू किया था. हालांकि, भारत के लिए 4 टेस्ट ही खेलने में कामयाब हुए. एक अर्धशतक के दम पर उन्होंने 5 पारियों में 102 रन बनाए. वनडे में उन्होंने 32 मुकाबले भारत के लिए खेले. इस दौरान रमन लांबा ने 1 शतक और 6 फिफ्टी के दम पर 783 रन बनाए थे. 1987-88 दलीप ट्रॉफी में उनकी बेस्ट फॉर्म देखने को मिली, जब उन्होंने 3 मैच में ही रनों का अंबार लगा दिया.

3 मैच में ठोके थे 3 शतक

रमन लांबा ने उस दौरान 3 मैच में 3 शतक ठोके थे. उन्होंने 5 पारियों में 659 रन ठोके थे. ये रन रमन लांबा ने 131.80 के औसत से बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक तिहरा शतक भी देखने को मिला था. फाइनल मुकाबले में उन्होंने नॉर्थ जोन के लिए 320 रन ठोक डाले थे. दलीप ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड आज भी रमन लांबा के नाम है. दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सिर्फ दो बल्लेबाज हुए, जिन्होंने एक सीजन में 600 का आंकड़ा पार किया. दूसरा नाम सुरेंद्र श्रीराम भावे का है, जिन्होंने 1994-95 में वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए, 4 मैच की 7 पारियों में 651 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक ठोके थे.

गेंद लगने से हुआ रमन लांबा का निधन

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक रमन लांबा का निधन 23 फरवरी 1998 को 38 साल की उम्र में ढाका के एक अस्पताल में हुआ था. बंगबंधु स्टेडियम में एक बड़े क्लब मैच के दौरान, शॉर्ट लेग पर बिना हेलमेट के फील्डिंग करते हुए, गेंद उनके सिर के पास (कनपटी पर) जा लगी. लांबा मैदान से बाहर चले गए. पहले चोट गंभीर नहीं लग रही थी, लेकिन उन्हें अंदरूनी ब्लीडिंग (हेमरेज) हुई और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. दिल्ली से एक न्यूरोसर्जन को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

दलीप ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी का नामपारियांरनशतकअर्धशतक
आर. लांबा (रमन लांबा)565930
एस. एस. भावे (शांतनु भावे)765123
डी. मोंगिया (दिनेश मोंगिया)753221
एस. श्रीराम (श्रीधरन श्रीराम)752123
ए. के. शर्मा (अजय शर्मा)550421

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More