)
Cricket Schedule: इस रविवार यानी 27 सितंबर को फैंस को क्रिकेट के मैदान पर ट्रिपल धमाल देखने को मिलेगा. शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत करेगी. पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के दो बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक्शन में देखने के लिए फैंस का जोश हाई है. इस मैच के अलावा रविवार को दो और ब्लॉकबस्टर मुकाबले खेले जाएंगे.
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा ODI खेला जाएगा, जबकि इसी दिन इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भी आमने-सामने होंगी. इन दोनों देशों के बीच भी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जा रही है. पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, जबकि गुरुवार को हुए दूसरे मैच में श्रीलंका ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खड़ा कर दिया. तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा.
अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से देखें दुनियाभर की टीमें ODI क्रिकेट पर ज्यादा जोर देने को तैयार है. टीम इंडिया भी इसी सफर पर निकल पड़ी है और उनके सामने पहली चुनौती वेस्टइंडीज की टीम पेश करेगी. वैसे तो भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन कैरिबियाई टीम को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है.
वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने सीरीज शुरू होने से पहले ही बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर हमें ICC ट्रॉफी जीतने का ख्वाब पूरा करना है तो इसके लिए भारत जैसी मजबूत टीम को हराना जरूरी है.
𝙒𝙖𝙫𝙚𝙨 𝙤𝙛 𝘽𝙡𝙪𝙚 🌊 #TeamIndia hit the ground running in Thiruvananthapuram 🔥 #INDvWI pic.twitter.com/r59TAyrR12
— BCCI (@BCCI) September 25, 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच रविवार (27 सितंबर) को खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. भारत बनाम वेस्टइंडीज ODI सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा और इस शृंखला की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी.
क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो... जब प्रोटियाज और कंगारू आमने-सामने होते हैं तो खेल का रोमांच अपने चरम पर होता है. पहले ODI में भी यही देखने को मिला. एक समय पर ऑस्ट्रेलियाई टीम आसानी से मैच जीत रही थी, लेकिन साउथ अफ्रीका ने पलटवार किया और बाजी पलट दी. डरबन में खेले गए पहले मुकाबले को टेंबा बावुमा की टीम ने 67 रनों से जीत लिया. तीन मैचों की सीरीज में वापसी करने के लिए कंगारू टीम बेताब होगी.
MATCH RESULT. 🏏🇿🇦
South Africa defend their total, bowling Australia out for 230 to secure a 67-run victory in the first ODI. 💪🇿🇦
A brilliant all-round team performance to start the series!#Unbreakable pic.twitter.com/lRkOfbfYS5— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 24, 2026
दूसरा ODI रविवार, 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के खूबसूरत वांडरर्स स्टेडियम में होगा. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. भारत में इसका टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा है, लेकिन फैंस फैनकोड ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
दूसरे ODI में मेजबान इंग्लैंड को हराकर श्रीलंकन टीम ने सीरीज को रोचक बना दिया है. अब निर्णायक मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को लंदन के ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा. T20I सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से श्रीलंका का सफाया किया था. श्रीलंकाई टीम ODI सीरीज जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड पर होगी.