SA vs AUS: मैच की पहली गेंद और हवा में उड़ा ये कंगारू... एक हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच, VIDEO वायरल
South Africa vs Australia: मैच की पहली गेंद पर ही कूपर कोनोली ने सुपरमैन वाला कारनामा कर सनसनी मचा दी. हेजलवुड की गेंद पर मार्करम ने ऑफ साइड की तरफ तेज तर्रार शॉट खेला था. गेंद रॉकेट की रफ्तार से जा रही थी, लेकिन कोनोली ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से करिश्माई कैच पकड़ा.
South Africa vs Australia: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहान्सबर्ग में तीन मैचों की सीरीज का दूसरा ODI खेला जा रहा है. वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पहली गेंद पर ही टीम को शानदार शुरुआत दिला दी. हेजलवुड की गेंद पर साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनर एडन मार्करम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि, इस विकेट में हेजलवुड से ज्यादा योगदान कवर पॉइंट की दिशा में फील्डिंग कर रहे कूपर कोनोली का रहा.
मैच की पहली गेंद पर ही कूपर कोनोली ने सुपरमैन वाला कारनामा कर सनसनी मचा दी. हेजलवुड की गेंद पर मार्करम ने ऑफ साइड की तरफ तेज तर्रार शॉट खेला था. गेंद रॉकेट की रफ्तार से जा रही थी, लेकिन कोनोली ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से करिश्माई कैच पकड़ा.
मैच की पहली गेंद पर कोनोली का कमाल
किसी भी मैच की पहली गेंद पर फील्डर का इस तरह से एक्टिव होना आसान नहीं है, लेकिन कूपर कोनोली ने बता दिया कि वो पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरे थे. उन्होंने पहली गेंद पर ही शानदार कैच लेकर महफिल लूट ली. उनका ये कैच इसलिए भी खास है, क्योंकि गेंद उनके पहुंच से बहुत दूर लग रही थी. कोनोली ने गेंद की रफ्तार और ऊंचाई को जज कर मुश्किल कैच को आसान बना दिया. इस सीरीज में पहला मुकाबला खेल रहे एडन मारकर्म बिना खाता खोले आउट हो गए.
सीरीज में 1-0 से आगे है साउथ अफ्रीका
जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा ये मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम है. तीन मैचों की ODI सीरीज में टेंबा बावुमा की अगुआई वाली टीम 1-0 से आगे है. कंगारुओं की नजर वापसी पर होगी, जबकि साउथ अफ्रीका सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. डरबन में खेले गए पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हराया था.