SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बीसीसीआई की नई चयन समिति: अजीत अगरकर के बाद प्रज्ञान ओझा बने चीफ सेलेक्टर, रमेश पवार की हुई एंट्री

भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा बीसीसीआई के नए चीफ सेलेक्टर बने हैं. उन्होंने अजीत अगरकर की जगह ली है. प्रज्ञान की चयन समिति में वेस्ट जोन से रमेश पवार की एंट्री हुई है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 19, 2026, 04:23 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 05:04 PM IST
Image Credit: बीसीसीआई चयन समिति. BCCI
Join

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रज्ञान ओझा को अपनी चयन समिति का प्रमुख बनाया है. पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में वह अजीत अगरकर की जगह लेंगे. अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया है और उनकी जगह पांच सदस्यीय समिति में पूर्व क्रिकेटर रमेश पवार की एंट्री हुई है. क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने इंटरव्यू के बाद पवार को सेलेक्ट किया है. इस समिति में अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे हैं.

पवार ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 2 टेस्ट और 31 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने संन्यास लेने के बाद से कोचिंग में कई बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं. वह महिला क्रिकेट टीम के कोच रहने के साथ-साथ मुंबई और गुजरात के मुख्य कोच भी रहे हैं. इसके अलावा वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं. महिला टीम के साथ उन्होंने एशिया कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था.

 

 

अगरकर की उपलब्धियां

बीसीसीआई ने चयन समिति के चेयरमैन के तौर पर अपने समय के दौरान अजीत अगरकर की प्रतिबद्धता, पक्के इरादे और योगदान के लिए तारीफ की है. जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम समय में समिति को लीड किया. उनके चीफ सेलेक्टर रहते हुए भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया. टीम इंडिया 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीती. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया. इसके अलावा दो एशियन गेम्स गोल्ड के अलावा दो एशिया कप टाइटल भी जीता.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को पूछ तक नहीं रहे सेलेक्टर्स, अब रणजी में निकाला गुस्सा, शतक जड़कर फिर पीटा टीम इंडिया का दरवाजा

प्रज्ञान कैसे बने चीफ सेलेक्टर?

बीसीसीआई की नई सीनियर पुरुष चयन समिति में प्रज्ञान ओझा के अलावा शिव सुंदर, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार होंगे. इनमें से प्रज्ञान ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. इस कारण उन्हें चीफ सेलेक्टर बनाया गया. बीसीसीआई में सीनियरिटी (सबसे ज्यादा टेस्ट) के आधार पर पांच में से एक सदस्य को चेयरमैन बनाया जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES