SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाबर का बवंडर: इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन का आंकड़ा किया पार, पाकिस्तान के केवल 5 बल्लेबाजों ने छुआ ये मुकाम

पाकिस्तान के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम ने 16 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर इतिहास रच दिया है. इस स्टार बल्लेबाज ने पाकिस्तान के दिग्गजों के एक खास क्लब में एंट्री की है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 18, 2026, 07:18 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 08:06 PM IST
Image Credit: Babar Azam
Join

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है. रावल्पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (18 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही ODI ट्राई-सीरीज के पहले ही मैच में बाबर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16000 रन पूरे कर लिए हैं. लाहौर के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए महज 7 रनों की दरकार थी, जिसे उन्होंने पाकिस्तानी पारी के 5वें ओवर की छठी गेंद पर हासिल कर लिया.

बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 16000 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले केवल पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं. रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ ODI ट्राई-सीरीज का यह मैच बाबर आजम का 355वां इंटरनेशनल मैच है. अब बाबर आजम के नाम 16,038 रन दर्ज हो गए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के नाम है. इंजमाम-उल-हक ने 1991 से 2007 तक सभी फॉर्मेट में 495 मैच खेले और 20,541 रन बनाए. उनके बाद यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद का नंबर आता है.

ये भी पढ़ें- इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू बना आफत, PCB ने निकाला बदला, एथरटन-नासिर को अचानक किया बाहर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर

1. इंजमाम उल हक - 495 मैचों में 20541 रन

2. यूनिस खान - 408 मैचों में 17790 रन

3. मोहम्मद यूसुफ - 374 मैचों में 17134 रन

4. जावेद मियांदाद - 357 मैचों में 16213 रन

5. बाबर आजम - 355 मैचों में 16038 रन

बाबर आजम के रिकॉर्ड्स

टेस्ट क्रिकेट - 66 मैचों में 4771 रन

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट - 144 मैचों में 6633 रन

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट - 145 मैचों में 4596 रन

इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल रन - 355 मैचों में 16038 रन

ये भी पढ़ें- 8 बल्लेबाजों के चक्कर में बर्बाद हुई गेंदबाजी? सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खोटी, भविष्य के लिए दी बड़ी नसीहत

पाकिस्तानी दिग्गजों ने कितने रन बनाए?

यूनिस खान ने अपने इंटरनेशनल करियर का समापन 17790 रनों के साथ किया, जबकि मोहम्मद यूसुफ ने सभी फॉर्मेट में 374 मैच खेलकर कुल 17134 रन बनाए. वहीं, जावेद मियांदाद ने 1975 से 1996 तक टेस्ट और ODI मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और 357 मैचों में 16213 रन बनाए. बाबर आजम ने 66 टेस्ट मैचों में 4771 रन, 145 T20I मैचों में 4596 रन और 144 ODI मैचों में 6671 रन बनाए हैं. बाबर आजम T20I क्रिकेट में अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि ODI क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में वे नौवें स्थान पर हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने 1989 से 2013 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन बनाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES