SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हार्दिक की विदाई के बाद मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की तलाश, रोहित-सूर्या और तिलक में से किसे मिलेगी कमान?

हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की तलाश है. टीम में 3 ऐसे नाम मौजूद हैं, जिन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. अगर फ्यूचर का सोचें तो तिलक वर्मा सही विकल्प साबित हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान के लिए रोहित बेस्ट हो सकते हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 11, 2026, 12:03 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 12:25 PM IST
Image Credit: हार्दिक की विदाई के बाद मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की तलाश (@IPL/BCCI)
Join

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला किया है. 5 बार की चैंपियन टीम ने कप्तान हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के हाथों ट्रेड कर दिया. इसके बदले में उन्होंने स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है. हार्दिक के जाने से MI में ना सिर्फ एक ऑलराउंडर की कमी हुई है, बल्कि अब उन्हें नए कप्तान की भी तलाश होगी. हार्दिक 2024 से ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन उनके अंदर टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. ऐसा नहीं है कि नए कप्तान के लिए मुंबई इंडियंस को आने वाले ऑक्शन पर निर्भर रहना होगा. टीम में कई ऐसे धुरंधर मौजूद हैं, जिन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

पहला दावेदार तो रोहित शर्मा ही हैं, जिन्होंने इस टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है. मुंबई इंडियंस के पास गलती सुधारने का मौका है. 2024 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने हार्दिक की खातिर हिटमैन से कप्तानी छीन ली थी, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी. रिपोर्ट की माने तो मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए रोहित शर्मा को ही कप्तानी देने का मन बना लिया है. लेकिन इस रेस में दो और नाम हैं, जिनपर चर्चा हो सकती है.

सिर्फ वर्तमान का सोचे तो रोहित 'हिट'

मुंबई इंडियंस सिर्फ अगले सीजन पर फोकस करना चाहती है तो रोहित शर्मा से बेहतर विकल्प कोई नहीं है. हिटमैन की कप्तानी में MI 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी. एक सच ये भी है कि 5 बार की विजेता टीम ने पिछले 6 साल से ट्रॉफी पर हाथ नहीं लगाया है. इसको देखते हुए फ्रेंचाइजी कम से कम अगले सीजन के लिए रोहित शर्मा पर दांव लगा सकती है. हिटमैन फिलहाल 39 साल के हैं. इस बात की भी चर्चा है कि आईपीएल 2027 के बाद वो इस मेगा टूर्नामेंट से संन्यास ले लेंगे. 2028 से पहले मेगा ऑक्शन भी होना है. इस लिहाज से देखें तो एक सीजन रोहित को कप्तानी देने वाला दांव सुपरहिट साबित हो सकता है.

फ्यूचर के लिए तिलक वर्मा सही विकल्प

अगर मुंबई इंडियंस अभी से फ्यूचर पर फोकस करना चाहती है तो तिलक वर्मा सबसे सही विकल्प साबित हो सकते हैं. तिलक पिछले 2-3 सालों से टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं. उनमें लीडरशिप क्वालिटी भी है और वो भारत की टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अगर फ्रेंचाइजी तिलक को कप्तान बनाती है तो रोहित भी इसका समर्थन करेंगे, क्योंकि वो चाहते हैं कि तिलक वर्मा MI का नेतृत्व करें. हालांकि, इस बात की उम्मीद ज्यादा है कि आईपीएल 2027 में रोहित कप्तानी करेंगे और फिर 2028 से टीम की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे.

सूर्या के नाम पर होगी चर्चा?

सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई इंडियंस के पास एक और विकल्प मौजूद है. सूर्या की कप्तानी में भारत ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था. इतना ही नहीं, पिछले सीजन जब हार्दिक चोटिल होने की वजह से कुछ मैचों से बाहर थे, तो उनकी गैरमौजूदगी में सूर्या ने ही मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी. हालांकि, इस सीजन उनके कप्तान बनने का चांस कम दिखाई देता है. वो फिलहाल भारतीय टीम से भी बाहर हैं और बल्लेबाजी फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है. देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव में से कौन मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान बनता है.

यह भी पढ़ें: कहीं मुंबई इंडियंस वाली गलती ना कर दे पंजाब किंग्स, हार्दिक पांड्या की एंट्री से श्रेयस अय्यर को क्यों खतरा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES