)
Nvidia CEO Love Affair: दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के 62 साल के सीईओ जेन्सन हुआंग का अफेयर कंपनी को काफी भारी पड़ रहा है. हुआंग के चीनी महिला के साथ लव अफेयर की खबरों के बाद से Nvidia के शेयर संभल नहीं पा रहे हैं. मंगलवार को स्टॉक्स 6.5% से ज्यादा लुढ़क गए.
जेन्सन हुआंग के कथित तौर पर चीनी जासूस के साथ अफेयर की खबरों और जांच की खबरें आने के बाद Nvidia के शेयर सोमवार को 4.5% और मंगलवार को 6.5% तक लुढ़क गए. दो दिन में कंपनी के मार्केट कैप में 470 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आ चुकी है.
6 अक्टूबर 2025 को एनवीडिया के शेयर 243.37 डॉलर पर थे. कंपनी का मार्केट कैप 5.79 ट्रिलियन डॉलर पर था. 10 नवंबर को ये गिरकर 4.08 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच चुका था. यानी एनवीडिया के मार्केट कैप में 1.71 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट आ चुकी है, यानी करीब 30% तक ये गिर चुका है.
इस बड़ी गिरावट के बीच माइक्रोसॉफ्ट ने बाजी मार ली और एनवीडिया को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई. Nvidia के शेयरों में लगातार गिरावट ने उसकी बादशाहत भी छीन ली है. एनवीडिया के शेयर क्रैश होने और वैल्यूएशन गिरने सेमाइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी बन गई है. जून 2025 के बाद पहली बार एनवीडिया को पछाड़कर माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी का खिताब हासिल किया है.
एनवीडिया के बोर्ड ने कंपनी के सीईओ जेन्सन हुआंग के लव अफेयर और चीनी जासूस के साथ संबंधों की जांच के लिए अमेरिकी की टॉप लॉ फर्म को हायर किया है. कंपनी को इस अफेयर के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन बोर्ड के लिए हुआंग को हटाना आसान नहीं है. एनवीडिया के 60 फीसदी से अधिक अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं. कंपनी के पास हुआंग का कोई विकल्प नहीं है.
गेमिंग के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट बनाने वाली एनवीडिया को जेन्सन हुआंग ने अपने दम पर दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी बनाया . 90 फीसदी चिप मार्केट पर Nvidia का कब्जा है. हुआंग के विजन की बदौलत आज एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी बन चुकी है. दुनिया की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां जैसे ओरेकल, टेस्ला, स्पेसएक्स भी जेन्सन हुआंग के सामने चिप के लिए हाथ फैला चुके हैं.
हुआंग के पास एनवीडिया की 3.56% हिस्सेदारी है और वो सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं . कंपनी के शेयर के साथ-साथ उसके कामकाज में भी हुआंग का दबदबा है. 60 से ज्यादा अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं. कंपनी के बड़े फैसलों से लेकर रोजमर्रा के कामकाज पर हुआंग की पकड़ है. इसके अलावा एनवीडिया के बोर्ड में उनके कारोबारी साझेदार शामिल है. कुल 11 सदस्य हैं, जिसमें से 2 उन निवेश कंपनियों से जुड़े रहे हैं, जिन्होंने 1993 में एनवीडिया में शुरुआती निवेश किया था. 2 बोर्ड सदस्य एनवीडिया के साथ काम करने वाली चिप डिजाइन कंपनी सिंप्सिस से कनेक्ट हैं. बोर्ड में हुआंग की चलती है . कंपनी के छोटे से बड़े फैसले हुआंग लेते हैं.
जेन्सन हुआंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद नजदीकी है. चीनी जासूस गर्लफ्रेंड विवाद के बीच ट्रंप उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने हुआंग का पक्ष रखने हुए कहा कि गर्लफ्रेंड के चीनी जासूस होने की जानकारी उन्हें नहीं थी. मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि मई 2026 में ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले जेन्सन हुआंग के चीनी गर्लफ्रेंड की जानकारी दी गई थी.
Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग के चीनी गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर के चलते कंपनी के शेयर गिर रहे हैं. अफेयर का असर कंपनी को मिलने वाले निवेश का बड़ा हिस्सा खतरे में फंस सकता है. कंपनी की जांच और उनके नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता से निवेशकों में डर है, AI डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स, चिप फाइनेंसिंग पर असर पड़ने का डर है. जेन्सन हुआंग विवाद से अरबों डॉलर की डील पर खतरा मंडराने लगा है.
अमेरिका AI तकनीक का मास्टर हैं, तो चीन सेमीकंडक्टर की बदौलत मैन्युफैक्चरिंग का. इन दोनों के बीच एनवीडिया केंद्र में है. ट्रंप किसी कीमत में चीन को AI की रेस में जीतने नहीं देना चाहते हैं और इस रेस में उनका सबसे बड़ा हथियार एनवीडिया है.
एनवीडिया ताइवान सेमीकंडक्टर मैनुफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के साथ काम करती है, जो दुनिया की 90% एडवांस चिप्स तैयार करती है. मेटा, गूगल,OpenAI, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनी एनवीडिया के चिप का इस्तेमाल करती है.
अमेरिका ने साल 2022 में एडवांस चिप्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए थे, ताकि उसकी तकनीक चीन के हाथ न लग सके. एनवीडिया में जासूसी कांड ने अमेरिका के इस मिशन को फेल कर दिया है. ग्लोबल एआई चिप मार्केट में 90% हिस्सेदारी रखने वाली एनवीडिया में उठे बवाल के बाद अमेरिका के एआई मिशन को झटका लगा है.
दरअसल एनवीडिया का पूरा भार एक व्यक्ति पर टिका है, उसकी सफलता जेन्सन हुआंग पर टिकी है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक व्यक्ति पूरी कंपनी ने बड़ा हो सकता है. जिसके एक अफेयर ने कंपनी को अरबों डॉलर का झटका दे दिया, जिसके लव अफेयर के चलते कंपनी के निवेश पर खतरा मंडराने लगे, ऐसे व्यक्तिगत छवि और नेतृत्व पर अत्यधिक निर्भरता निवेशकों के हितों के लिए सही है? क्या Nvidia जैसी वैश्विक AI कंपनी किसी एक व्यक्ति पर इतनी निर्भर होनी चाहिए कि उसकी पर्सनल लाइफ पूरी कंपनी की प्रतिष्ठा, निवेशकों के भरोसे और कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए चुनौती बन जाए?