SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रीलंका के लिए नाइटमेयर बना 2026, पाकिस्तान से हारते ही लगा धब्बा, WTC FINAL की रेस से बाहर

पाकिस्तान टूर पर गई श्रीलंका की टीम दाग लेकर लौटेगी. 2 टेस्ट की सीरीज में श्रीलंका को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा. पहला मुकाबला ड्रॉ रहा, दूसरे मैच में श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट फॉर्मेट में ये साल श्रीलंका के लिए नाइटमेयर रहा, क्योंकि टीम श्रीलंका को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 20, 2026, 22:49 IST | Updated: Nov 20, 2026, 22:53 IST
Join

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है. श्रीलंकाई टीम को दूसरे टेस्ट मुकाबले में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. टीम को सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद टीम पर धब्बा लगा. ये साल टेस्ट फॉर्मेट के लिहाज से श्रीलंकाई टीम के लिए नाइटमेयर साबित हुआ है. पूरे साल में श्रीलंका की टीम को टेस्ट में एक भी जीत नसीब नहीं हुई. कई मुकाबले ड्रॉ रहे तो कुछ मुकाबलों में श्रीलंका की टीम को हार का सामना करना पड़ा.

पूरे साल के आंकड़ो पर नजर डालें तो टीम ने पूरे साल में कुल 6 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. 3 मैचों में श्रीलंकाई टीम हारी है, जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में भी 1 मैच ड्रॉ रहा, जबकि एक में श्रीलंका को हार मिली. भारत ने भी श्रीलंका को घर में 1-0 से सीरीज हराई. इस सीरीज में भी एक मैच ड्रॉ रहा था.

98 पर सिमटी श्रीलंका

पाकिस्तान ने भी एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को रौंद दिया. पाकिस्तान ने दूसरा मुकाबला महज 13 ओवर में अपने नाम किया. श्रीलंका की टीम इस मुकाबले की पहली पारी में महज 98 रन के स्कोर पर ही सिमट गई थी. पाकिस्तान की तिकड़ी का कमाल दिखा. मोहम्मद अब्बास, रजाउल्लाह और आमिर जमाल ने 3-3 विकेट हासिल किए. वहीं, बैटिंग में टीम ने रनों का अंबार खड़ा कर दिया.

पाकिस्तान ने पहली पारी में ठोके 325 रन

पाकिस्तान की तरफ से एक भी सेंचुरी नहीं आई, लेकिन टीम ने पहली पारी में 325 रन बना दिए. इकलौता अर्धशतक गाजी गोरी ने ठोका. वहीं, ओपनर्स अजान अवैस (47 रन) तथा तैयब आरिफ (46 रन) की पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 227 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में कुसल मेंडिस और सोनल दिनसा ने फिफ्टी ठोककर उम्मीद जगाई, लेकिन पूरी टीम 316 रन ही बना सकी.

ये भी पढ़ें... IND A vs NEP: वैभव-अभिषेक का जादू फेल, 42/3 से 332 कैसे पहुंची टीम इंडिया? 22 के बल्लेबाज ने लूटी महफिल

पाकिस्तान ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

पाकिस्तान की टीम ने आसानी से एकतरफा अंदाज में 90 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस हार के बाद श्रीलंका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो चुकी है. पाकिस्तान को जीत भी जीत का बहुत बड़ा फायदा नहीं मिला है, ये टीम भी प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. ऐसे में ये दोनों ही टीमें लगभग वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES