App

विराट का अगला टारगेट: 15000 रन डन... अब सचिन के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर, एक शतक जड़ते ही बदल देंगे इतिहास

Most List A Hundreds: विराट कोहली का अगला टारगेट लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने के महारिकॉर्ड पर है. पहले वनडे में सेंचुरी जड़कर उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली, जिनके नाम लिस्ट क्रिकेट की 538 पारियों में 60 शतक है.

विराट का अगला टारगेट: 15000 रन डन... अब सचिन के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर, एक शतक जड़ते ही बदल देंगे इतिहास
Image Credit: BCCI/X

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ODI खेलने मैदान पर उतरते हैं तो हर मैच में कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर बनाते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में कोहली ने 139 रनों की 'विराट' पारी खेली. उन्होंने एकदिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 55वां शतक ठोका और इसके साथ ही ODI में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने. उन्होंने सचिन के स्पेशल क्लब में एंट्री ली और यहां तक पहुंचने के लिए उनसे 74 पारियां कम खेली. अब फैंस जानना चाहते हैं कि विराट का अगला टारगेट क्या है?

विराट कोहली का अगला टारगेट लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने के महारिकॉर्ड पर है. पहले वनडे में सेंचुरी जड़कर उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली, जिनके नाम लिस्ट क्रिकेट की 538 पारियों में 60 शतक है. कोहली भी 60 सेंचुरी जड़ चुके हैं और अब वो इस मामले में सचिन से आगे निकलना चाहेंगे.

लिस्ट ए क्रिकेट में सचिन बनाम विराट

बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट में वनडे इंटरनेशनल मैचों के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में होने वाले 50-ओवर मुकाबले भी शामिल होते हैं. 1989 से लेकर 2012 तक पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कुल 551 लिस्ट ए मुकाबले खेले. 538 पारियों में उन्होंने 45.54 की औसत से 21999 रन बनाए. बात करें कोहली की तो मॉडर्न मास्टर ने अभी तक लिस्ट ए में 351 मुकाबले खेले हैं और 338 पारियों में बैटिंग करते हुए 58.29 की औसत से 16730 रन बनाए हैं, जिसमें 60 शतक शामिल हैं.

virat kohli hundreds in lis a cricket

ODI में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में 139 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दौरान विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. वो अपने घर पर सबसे ज्यादा ODI रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल चुके हैं. सचिन ने भारत में 6976 रन बनाए थे, जबकि विराट ने 7000 का आंकड़ा पार कर लिया है. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 5406 ODI रन बनाए हैं.

घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा ODI रन

7006 - विराट कोहली (63.69)
6976 - सचिन तेंदुलकर (48.11)
5406 - रिकी पोंटिंग (39.17)
5249 - रोहित शर्मा (55.25)
5178 - जैक्स कैलिस (46.64)
4724 - कुमार संगकारा (40.72)
4351 - एमएस धोनी (53.71)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More