SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Asian Para Games: बिना हाथों के तीरंदाजी की दुनिया में जमाया अपना सिक्का, पेड़ों पर चढ़ने वाली शीतल देवी की कहानी रुला देगी

एशियन पैरा गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाली शीतल देवी की कहानी काफी भावुक कर देने वाली है. शीतल देवी ने कभी अपनी शारीरिक कमियों को अपनी खुशियों के आगे आने नहीं दिया.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 21, 2026, 11:59 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 08:50 PM IST
Image Credit: Sheetal Devi
Join

एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को शीतल देवी और पायल नाग ने पैरा कंपाउंड महिला डबल्स के फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया. शीतल देवी और पायल नाग को पैरा कंपाउंड महिला डबल्स के फाइनल में चीन की जू ज्यूकिंग और झाओ जिंग की जोड़ी ने 141–150 से हरा दिया. स्पोर्ट्स की दुनिया में मुश्किल हालात से लड़कर ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाने की कहानी बहुत सुनने को मिली होंगी, लेकिन शीतल देवी की कहानी सबसे अलग और भावुक कर देने वाली हैं.

शीतल देवी का जन्म 2007 में 'फोकोमेलिया' नामक विकार के साथ हुआ था. 'फोकोमेलिया' एक ऐसा विकार है, जो जन्म के समय से ही शीतल देवी की जिंदगी को हिस्सा बन गया. 'फोकोमेलिया' की बीमारी में शरीर के अंग पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाते हैं. इसी वजह से शीतल देवी के हाथ पूरी तरह से नहीं बन पाए थे. शीतल देवी का जन्म 10 जनवरी 2007 को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के लोइधर गांव में हुआ था. मुश्किलों के बावजूद शीतल देवी ने हार नहीं मानी और अपने अंदर खेल-कूद के अद्भुत टैलेंट को विकसित कर लिया.उन्होंने अपनी इन शारीरिक सीमाओं को कभी भी अपने बचपन का आनंद लेने में बाधा नहीं बनने दिया.

ये भी पढ़ें- बुमराह की जगह भुवनेश्वर कुमार होंगे लीडर, शिवम दुबे और नीतीश रेड्डी में कड़ी टक्कर, पहले T20I में वरुण चक्रवर्ती की एंट्री साबित हो सकती है गेम चेंजर

बिना हाथों के तीरंदाजी की दुनिया में जमाया अपना सिक्का

बचपन से ही शीतल देवी का इरादा बहुत पक्का था, उन्हें पेड़ों पर चढ़ना बहुत पसंद था. पेड़ों पर चढ़ाई करते-करते शीतल देवी के शरीर का ऊपरी हिस्सा काफी पावरफुल बन गया. शीतल देवी के लिए यह उनके जीवन का एक सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इंडियन आर्मी ने पैरा आर्चरी में शीतल देवी के करियर को गति देने में बड़ा रोल निभाया है. साल 2021 में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में इंडियन आर्मी का एक युवा कार्यक्रम आयोजित हुआ था. इंडियन आर्मी के कोचों की नजर तब शीतल देवी के टैलेंट पर पड़ी. 

कुलदीप वेदवान की अकादमी से जुड़ गईं शीतल देवी

इंडियन आर्मी के कोचों ने शीतल देवी को पहले आर्टिफिशियल लिम्ब्स देने का प्लान बनाया था, लेकिन यह तरीका काम नहीं आया. काफी खोजबीन के बाद, कोचों को मैट स्टुट्जमैन के बारे में पता चला. वे बिना हाथों वाले एक ऐसे तीरंदाज थे, जिन्होंने अपने पैरों का इस्तेमाल करके लंदन 2012 पैरालंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीता था. शीतल जल्द ही पूर्व तीरंदाज और कोच कुलदीप वेदवान की अकादमी से जुड़ गईं.

ये भी पढ़ें- 100 और 300 का क्लब: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड, टी20 में ऐसा करने वाले बनेंगे पांचवें भारतीय

शीतल देवी ने अनोखी तकनीक को अपनाया

नेशनल कॉम्पिटिशन में शीतल देवी की प्रतिभा सबके सामने आ गई. शीतल देवी ने दिग्गज पैरा आर्चर स्टुट्जमैन की तरह अपने पैरों का इस्तेमाल करते हुए एक यूनिक टेक्निक को अपनाया. साल 2022 में मार्च-अप्रैल के महीने में हरियाणा में पैरा तीरंदाजी नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था, जिसमें शीतल देवी ने हिस्सा लिया था.

कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं शीतल देवी

छह महीने बाद, शीतल देवी ने गोवा में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया. भले ही वह कोई मेडल नहीं जीत सकीं, लेकिन उनके प्रदर्शन ने उनके कोच और खुद शीतल, दोनों का हौसला बढ़ाया. जहां ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाने के लिए ज्यादातर लोगों को ट्रेनिंग में सालों बिताने पड़ते हैं, वहां शीतल देवी ने साबित कर दिया कि वह उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिन्हें असाधारण टैलेंट का वरदान मिला है.

एशियन पैरा गेम्स 2026 मेडल टैली (21 अक्टूबर दोपहर 1:00 बजे तक अपडेटेड)

 


 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES