SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सानिया मिर्जा की टेनिस एकेडमी की जमीन पर मस्जिद? वायरल फोटो पर पिता इमरान मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

सानिया मिर्जा के पिता ने मस्जिद के लिए एकेडमी की जमीन देने के दावे को खारिज कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने मस्जिद निर्माण के लिए जमीन दी है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 29, 2026, 05:30 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 06:21 PM IST
Image Credit: सानिया मिर्जा. Social Media/AI
Join

भारत की महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों एक फोटो को लेकर सुर्खियों में हैं. सानिया का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि उन्होंने टेनिस एकेडमी की जमीन को मस्जिद बनाने के लिए दे दी है. उस पर मस्जिद का निर्माण हो रहा है. फोटो में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी नजर आ रहे हैं. अब सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने इस दावे को खारिज कर दिया और इसे गलत बताया है.

सानिया के पिता ने बताया कि वह तस्वीर AI के जरिए बनाई गई थी और उसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया गया कि सानिया मिर्जा टेनिस एकेडमी की जमीन पर एक मस्जिद बनाई जा रही है. बयान में उन्होंने एकेडमी और तस्वीर के असली होने के बारे में बात की. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को फेक बताया.

सानिया के पिता ने क्या लिखा?

इमरान मिर्जा ने आगे लिखा, ''सानिया द्वारा की गई भी सामाजिक, चैरिटेबल, परोपकारी गतिविधियां, चाहे वे पहले की हों, अभी की हो या भविष्य की, उनका निजी मामला है. ऐसी पहलों को बिना सही वेरिफिकेशन के छापना या दिखाना नहीं चाहिए. उनका नाम नहीं जोड़ना चाहिए, खासकर तब जब उन्होंने खुद पुष्टि नहीं की हो.''

 

 

ये भी पढ़ें: CSK के बाद मुंबई इंडियंस में उथल-पुथल: महेला जयवर्धने के बाद लसिथ मलिंगा की छुट्टी, पारस म्हाम्ब्रे भी टीम से आउट

कोई मस्जिद नहीं बनाई जा रही: इमरान मिर्जा

हाल के महीनों में देखा गया है कि लोगों से जुड़ी खबरों या तस्वीरों को बिना जांचे लगातार फैलाया जा रहा है. इमरान मिर्जा ने आगे कहा, ''सानिया या उनके परिवार द्वारा खरीदी गई किसी भी जमीन का अपनी इच्छा के अनुसार उपयोग करने का पूरा अधिकार उन्हें है, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जिस जमीन पर सानिया मिर्जा टेनिस एकेडमी बनी है, वहां कोई मस्जिद नहीं बनाई जा रही है."

ये भी पढ़ें: ईशान किशन की वापसी... कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को मौका, चौथे T20I में ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI

सानिया की उपलब्धियां

सानिया ने विमेंस डबल्स में तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं. उन्होंने अपनी जोड़ीदार के साथ 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विंबलडन और 2015 में यूएस ओपन जीता है. इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स में उन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीता है. सानिया को 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्म श्री, 2015 में खेल रत्न अवॉर्ड और 2016 में पद्म विभूषण दिया जा चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES