SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोनाल्डो ने लिया संन्यास: पुर्तगाल के लिए अब नहीं खेलेंगे क्रिस्टियानो, जीते तीन बड़े खिताब; 6 वर्ल्ड कप में खेले 27 मैच

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने अपने देश के लिए छह वर्ल्ड कप खेले, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं उठा पाए. रोनाल्डो ने कोच के साथ विवाद के बाद रिटायरमेंट का फैसला किया.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 05, 2026, 04:17 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 06:07 PM IST
Image Credit: क्रिस्टियानो रोनाल्डो. AP
Join

पुर्तगाल के महान फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया. उन्होंने गुरुवार (5 नवंबर) को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. रोनाल्डो ने पुर्तगाल के तीन बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीते. उन्होंने 2026 में देश को यूरो कप दिलाया था. उसके बाद 2018–19 और 2024–25 नेशंस लीग की ट्रॉफी दिलाई थी. रोनाल्डो ने छह वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और कुल 27 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 11 गोल दागे.

रिटायर होते ही रोनाल्डो का पुर्तगाल के लिए 23 साल का करियर समाप्त हो गया. 41 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 234 मैचों में अपने देश के लिए 146 गोल दागे. वह इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर हैं. रोनाल्डो ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''पुर्तगाली लोगों के लिए. अब वह दिन आ गया है जब मैं अपनी राष्ट्रीय टीम की नंबर-7 जर्सी वापस कर दूं. मुझे कभी नहीं लगा था कि यह सिर्फ मेरी जर्सी है. 23 सालों तक मुझे इसे पहनने, इसे बचाने और दुनिया भर के स्टेडियमों में साथ ले जाने का मौका मिला. अब इसे भविष्य को सौंपने का समय आ गया है.''

 

 

एक साल में दो दिग्गज हुए रिटायर

2003 में पुर्तगाल के लिए डेब्यू करने वाले रोनाल्डो ने लंबे समय तक अपने देश की सेवा की. वह अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी के प्रतिद्वंद्वी बने रहे. संयोग की बात है कि वर्ल्ड फुटबॉल के दो महानतम खिलाड़ियों ने एक ही साल में संन्यास का एलान किया. मेसी ने अगस्त में रिटायर होने का फैसला किया था. अब रोनाल्डो भी उनकी राह चल पड़े. इस साल वर्ल्ड कप में उनकी टीम राउंड ऑफ 16 में स्पेन से हारकर बाहर हो गई थी और उनका पहली बार खिताब जीतने का सपना टूटा था. मेसी ने 2022 में वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन रोनाल्डो अपने करियर में इस सबसे बड़ी ट्रॉफी को जीत नहीं पाए.

ये भी पढ़ें: IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने खेला बड़ा दांव, लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स की एंट्री, इन 2 खिलाड़ियों को किया रिलीज

संन्यास के पीछे की कहानी

रोनाल्डो को पिछले इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान 27 सितंबर को नॉर्वे के खिलाफ मिली जीत वाले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद वह अगले दो दिनों तक अपने टीम के सदस्यों के साथ ट्रेनिंग नहीं की. 30 सितंबर को रोनाल्डो, पुर्तगाल के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस और पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन के पेड्रो प्रोएन्का के बीच एक बैठक हुई. इसके बाद उन्होंने नेशनल टीम का कैंप छोड़ दिया. इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक बयान जारी कर बताया था वह समय आने पर पुर्तगाली लोगों को अपना सच बताएंगे. इसके कुछ दिनों बाद रोनाल्डो ने अपनी बात रखी. वह कोच और फेडरेशनल के फैसले से दुखी थी. इसी के बाद ऐसा लगने लगा था कि वह किसी भी समय रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं. यह अजीब बात है कि जिस कोच को रोनाल्डो के कहने पर टीम के साथ जोड़ा गया था, उसी के साथ विवाद ने इस महान फुटबॉलर के इंटरनेशनल करियर को समाप्त कर दिया.

संन्यास के पीछे की कहानी

रोनाल्डो को पिछले इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान 27 सितंबर को नॉर्वे के खिलाफ मिली जीत वाले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद वह अगले दो दिनों तक अपने टीम के सदस्यों के साथ ट्रेनिंग नहीं की. 30 सितंबर को रोनाल्डो, पुर्तगाल के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस और पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन के पेड्रो प्रोएन्का के बीच एक बैठक हुई. इसके बाद उन्होंने नेशनल टीम का कैंप छोड़ दिया. इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक बयान जारी कर बताया था वह समय आने पर पुर्तगाली लोगों को अपना सच बताएंगे. इसके कुछ दिनों बाद रोनाल्डो ने अपनी बात रखी.

रोनाल्डो ने जारी किया था बयान

टीम छोड़ने के छह दिन बाद रोनाल्डो ने कोच जॉर्ज जीसस पर अपना वादा तोड़ने और घटनाओं की गलत जानकारी देने का आरोप लगाया. इससे उन्हें अचानक बाहर होना पड़ा. अपने सोशल मीडिया पर 1740 शब्दों के बयान में रोनाल्डो ने कैंप छोड़ने के लिए टीम के साथियों और फैंस से माफी मांगी थी. वह मैच में मौका नहीं मिलने के कारण निराश थे. जीसस 2025-26 सीजन में रोनाल्डो के क्लब अल-नस्र के कोच थे. वहां रोनाल्डो के साथ उनकी जमती थी और इसी कारण इस महान फुटबॉलर ने उन्हें पुर्तगाल के साथ जुड़ने के लिए मनाया था. यह अजीब बात है कि जिस कोच को रोनाल्डो के कहने पर टीम के साथ जोड़ा गया था, उसी के साथ विवाद ने इस महान फुटबॉलर के इंटरनेशनल करियर को समाप्त कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES