SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Mann Ki Baat: पाकिस्तान को रौंदकर सैफ चैंपियन बनी टीम इंडिया को पीएम मोदी ने सराहा, लक्ष्य-सिंधु का भी किया जिक्र

पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई दी. 'मन की बात' के 140वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन का भी जिक्र किया.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 29, 2026, 12:43 IST | Updated: Nov 29, 2026, 12:57 IST
Image Credit: 'मन की बात' में पाकिस्तान को रौंदकर सैफ चैंपियन बनी टीम इंडिया को पीएम मोदी ने सराहा
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 140वें संस्करण में खेलों में भारत को मिल रही लगातार कामयाबी का जिक्र किया. उन्होंने रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर फुटबॉल टीम को बधाई दी. इसके साथ ही पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन की भी जमकर प्रशंसा की.

भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश के ढाका में खेली गई सैफ चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया. टीम ने टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराते हुए लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप की ट्रॉफी को अपने नाम किया.

पीएम मोदी ने फुटबॉल टीम को सराहा

पीएम मोदी ने फुटबॉल टीम की प्रशंसा करते हुए 'मन की बात' में कहा, "भारत खेल में लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है. हमारी फुटबॉल टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप जीती."

'मन की बात' में लक्ष्य-सिंधु की भी तारीफ

प्रधानमंत्री ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करने वाले लक्ष्य सेन की भी सराहना की. लक्ष्य ने कुमामोटो मास्टर्स का खिताब जीतकर हाल ही में इतिहास रचा. उन्होंने एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोकी वतनबे को 13-21, 21-18 और 21-14 से हराते हुए ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया. वहीं, पीवी सिंधु ने फाइनल में डेनमार्क की होजमार्क केयर्सफेल्ट को हराकर हाइलो ओपन का खिताब जीता. यह उनका इस सत्र का दूसरा खिताब रहा.

पीएम मोदी ने कहा, "बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने जर्मनी और जापान में लगातार दो सुपर 500 खिताब जीते. वह कुमामोटो मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय बने. वहीं, पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन को जीतकर एक और खिताब भारत के नाम कर लिया."

पीएम मोदी ने तेलंगाना में होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' पर भी बात की. उन्होंने कहा, "हमारे यंग चैंपियंस के लिए एक और बड़ा अवसर आने वाला है. तेलंगाना के छह शहरों में 11 से 22 दिसंबर तक 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगा. मैं सभी खिलाड़ियों और एथलीट्स को शुभकामनाएं देता हूं. खेलते रहिए और खिलते रहिए.

(IANS)

ये भी पढ़ें: WWE के स्टार Rey Mysterio ने लिया संन्यास: हमेशा छिपाए रखा असली चेहरा, क्यों कहा जाता है '619 का जादूगर'?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES