App

भारत को मिला पहला यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियन: रिंग में गिरकर भी नहीं मानी हार, मीतेई ने दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड

भारत को अपना पहला यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियन मिल गया है. डकार 2026 में, लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई ने पुरुषों के 50 किलोग्राम बॉक्सिंग इवेंट में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को स्प्लिट डिसीजन (3-2) से हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता.

भारत को मिला पहला यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियन: रिंग में गिरकर भी नहीं मानी हार, मीतेई ने दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड
Image Credit: भारत को मिला पहला यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियन

भारत को अपना पहला यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियन मिल गया है. डकार में चल रहे इवेंट में लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई ने पुरुषों के 50 किलोग्राम इवेंट में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को स्प्लिट डिसीजन (3-2) से हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता. 

मीतेई पहला राउंड सर्वसम्मति से हार गए थे, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने शानदार वापसी की. इस दौरान उन्हें 'स्टैंडिंग काउंट' का सामना भी करना पड़ा. रिंग में गिरने के बावजूद भारतीय बॉक्सर ने हार नहीं मानी और विरोधी मुक्केबाज को चारों खाने चित कर दिया. 

उन्होंने तीसरे राउंड में अपना दबदबा बनाया और 4-1 से जीत हासिल करते हुए इस कड़े मुकाबले को अपने नाम कर लिया. 2026 यूथ ओलंपिक गेम्स में भारत के पदकों की संख्या अब 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल (कुल 9 पदक) हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More