SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ ही नहीं... जॉन अब्राहम से लेकर रणबीर कपूर तक, बॉलीवुड में ये स्टार भी हैं फुटबॉल प्रेमी, लिस्ट में बड़े-बड़े नाम शामिल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के अलावा रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर और ईशान खट्टर जैसे सितारे भी फुटबॉल के मैदान पर तहलका मचाते हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 19, 2026, 12:42 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 11:04 PM IST
Image Credit: Bollywood Stars Who Are Football Enthusiasts
Join

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए. इस हमले में टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई, लेकिन अभिनेता का ड्राइवर घायल हो गया. घटना के कुछ ही घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस हमले की जिम्मेदारी ली. 

फायरिंग की इस घटना की जांच के लिए कई स्पेशल टीमें बनाई गई हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन करके घटना के बारे में जानकारी ली. रविवार को जब टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ तब भी वह फुटबॉल का मैच खेलकर अपनी कार में बैठे ही थे. सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही नहीं बॉलीवुड के और भी कई अभिनेता फुटबॉल प्रेमी हैं और फुटबॉल खेलते भी हैं. इस लिस्ट में कई बॉलीवुड के सितारे फुटबॉल टीमों के मालिक भी हैं.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को पूछ तक नहीं रहे सेलेक्टर्स, अब रणजी में निकाला गुस्सा, शतक जड़कर फिर पीटा टीम इंडिया का दरवाजा

1. रणबीर कपूर

टाइगर श्रॉफ की तरह बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी फुटबॉल से बेहद प्यार करते हैं और फुटबॉल खेलते भी हैं. रणबीर कपूर फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं. मैदान पर उनकी तेजी और फुटबॉल स्किल्स गजब की है. रणबीर कपूर मुंबई की प्रमुख फुटबॉल लीग 'मुंबई सिटी FC' के सह-मालिक हैं. इतना ही नहीं वे FC बार्सिलोना के भी बहुत बड़े फैन हैं.

2. जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और अक्सर मुंबई के जाने-माने क्लबों के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखे जाते हैं. फिटनेस के दीवाने अभिनेता जॉन अब्राहम ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC में निवेश किया है. गुवाहाटी स्थित यह एक सफल ISL टीम है. जो पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों, असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम - का प्रतिनिधित्व करती है.

3. अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन अच्छे डिफेंडरों में से एक हैं और वह आखिरी मिनट में हेडर से मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं.

ये भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दीवाने हैं टाइगर श्रॉफ, एक्टर के बाद बने प्रोफेशनल फुटबॉलर, फायरिंग से पहले भी खेल रहे थे फुटबॉल

4. सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पावर, टेक्निक और गोल करने की काबिलियत का कोई जवाब नहीं है. सिद्धार्थ मल्होत्रा मिडफील्डर की भूमिका में खेलते हैं.

5. अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर डिफेंडर के तौर पर खेलते हैं. उनकी पोजिशनिंग हैरतअंगेज है और वह खेल को बेहतर समझते हैं.

6. ईशान खट्टर

बॉलीवुड अभिनेता और स्टार एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर एक बेहतरीन मिडफील्डर हैं. उनकी तेज रफ्तार और फ्री-किक से गोल करने की स्किल का कोई जवाब ही नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES