SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एशियन पैरा-गेम्स में भारत को गोल्ड और सिल्वर: डिफेंडिंग चैंपियन अवनी लेखरा फाइनल में हारीं, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास

भारत ने एशियन पैरा गेम्स में दो मेडल के साथ अपना खाता खोला. महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में मोना अग्रवाल ने गोल्ड और दिग्गज शूटर अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 19, 2026, 02:53 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 03:15 PM IST
Image Credit: मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा. SAI MEDIA
Join

भारत ने जापान के आइची नागोया में एशियन पैरा गेम्स में सोमवार (19 अक्टूबर) को गोल्ड मेडल के साथ शुरुआत की. शूटिंग में मोना अग्रवाल ने गोल्ड तो अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. दोनों खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में कमाल कर दिखाया. मोना ने दिग्गज खिलाड़ी अवनी को परास्त करके पहला स्थान हासिल किया. डिफेंडिंग चैंपियन अवनी को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

मोना और अवनी में 0.4 के अंतर से मेडल का बंटवारा हुआ. मोना ने 250 और अवनी ने 249.6 अंक हासिल किए. फाइनल मैच अंत तक कांटे की टक्कर वाला रहा. मोना और अवनी में 0.4 के अंतर से मेडल का बंटवारा हुआ. मोना ने 250 और अवनी ने 249.6 अंक हासिल किए. फाइनल मैच अंत तक कांटे की टक्कर वाला रहा. मैच के बाद भारत की दोनों खिलाड़ी पोडियम पर नजर आईं और यह देश के लिए एक गौरव का पल रहा. अवनी ने 2022 हांग्झो पैरा एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. वह इस बार खिताब को बचा नहीं पाईं और वह दूसरे स्थान पर रहीं.

 

फाइनल का गजब रोमांच

पैरालंपिक और एशियन गेम्स चैंपियन अवनी ने मैच में अधिकांश मौकों पर बढ़त अपने पास रखा था. वह पहले स्थान पर काबिज रही थीं. मुकाबले के दूसरे चरण की चौथी सीरीज में अवनी का एक शॉट 9.7 का रहा था. यहां से मोना को वापसी का मौका मिल गया और उन्होंने मैच में बढ़त हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें: Asian Para Games 2026: पैरा जूडो में भारत को मिला मेडल, कपिल परमार ने जीता ब्रॉन्ज, 69 सेकंड में विरोधी को किया चित

दबाव में अवनी ने की वापसी

मैच में जब दबाव का क्षण आया तो अवनी ने अपनी काबिलियत दिखाई और मेडल की दौर में खुद को बरकरार रखा. उन्होंने दक्षिण कोरिया की यूनरी ली और कजाकिस्तान की ऐगेरिम तुलेगेनोवा की चुनौती का सामना किया. दोनों ने कुछ देर के लिए अवनी के ऊपर बढ़त बनाई, लेकिन भारतीय दिग्गज ने खुद को मैच में बनाए रखा. उन्होंने एकाग्रता के साथ सिल्वर मेडल को अपने नाम किया.

कौन हैं गोल्ड जीतने वाली मोना अग्रवाल?

मोना के लिए यह गोल्ड मेडल खास है. उन्होंने 2021 में प्रोफेशनल शूटिंग शुरू की थी. राजस्थान के सीकर में जन्मी मोना 9 महीने की उम्र में ही पोलियो का शिकार बन गईं.पैरा-शूटिंग में सफल होने से पहले उन्होंने पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-पावरलिफ्टिंग और सिटिंग वॉलीबॉल में भी हाथ आजमा चुकी थीं. उन्होंने राजस्थान की महिला टीम के साथ नेशनल सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था. 2021 में शूटिंग को अपनाने के बाद उन्होंने 2022 में नेशनल लेवल पर सिल्वर मेडल हासिल किया. इसके बाद 2023 में वर्ल्ड कप की मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज हासिल किया. उसी साल उन्होंने वर्ल्ड कप में गोल्ड पर कब्जा किया. अब वह एशियाई चैंपियन बन चुकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES