भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /Asian Para Games 2026: पैरा जूडो में भारत को मिला मेडल, कपिल परमार ने जीता ब्रॉन्ज, 69 सेकंड में विरोधी को किया चित

Asian Para Games 2026: पैरा जूडो में भारत को मिला मेडल, कपिल परमार ने जीता ब्रॉन्ज, 69 सेकंड में विरोधी को किया चित

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के कपिल परमार ने जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. पेरिस पैरालंपिक के मेडलिस्ट ने सिर्फ 69 सेकंड में इंडोनेशिया के खिलाड़ी को हराया.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 19, 2026, 02:40 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 07:38 PM IST
joinshare
Asian Para Games 2026: पैरा जूडो में भारत को मिला मेडल, कपिल परमार ने जीता ब्रॉन्ज, 69 सेकंड में विरोधी को किया चित
Image Credit: Kapil Parmar Wins Bronze Medal

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारत के कपिल परमार ने सोमवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में मेंस J1 -70kg पैरा-जुडो इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. ब्रॉन्ज मेडल मैच में उन्होंने इंडोनेशिया के शिदकी राफली अहनाफ को सिर्फ 69 सेकंड में 'इप्पोन' से हराया. पेरिस पैरालंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले कपिल परमार का यह एशियन पैरा गेम्स में दूसरा मेडल है. इससे पहले 2023 में हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. कपिल परमार का यह ब्रॉन्ज मेडल, एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का तीसरा मेडल है और पैरा-जुडो में देश का पहला मेडल है. इससे पहले, टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में कपिल परमार ने मंगोलिया के बातरसुरेन बाट-एर्देने को 'गोल्डन स्कोर' के दौरान 4 मिनट 53 सेकंड में 'इप्पोन' से हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी. 

मेडल जीतने के बाद, कपिल परमार ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जताई, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरे थे.  कपिल परमार ने मीडिया से कहा, 'मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. काफी समय बाद मैंने कोई मेडल जीता है. मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है. मेरे कोच ने भी मुझ पर बहुत मेहनत की है. मैं गोल्ड मेडल की तैयारी के साथ आया था, लेकिन आज मेरा दिन या मेरी किस्मत साथ नहीं थी, इसलिए मुझे ब्रॉन्ज मेडल मिला. सभी भारतीयों का बहुत-बहुत धन्यवाद. TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) और SAI (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का बहुत-बहुत धन्यवाद. सभी को धन्यवाद. OGQ (ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट) का भी धन्यवाद. बहुत-बहुत धन्यवाद, भारत.'

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार? न्यूजीलैंड में संजू सैमसन का खेलना तय, पुजारा ने बताई बड़ी वजह

कपिल परमार ने जीता ब्रॉन्ज

कपिल के कोच, मुनव्वर अंजार ने बताया कि परमार के लिए यह मेडल बहुत मायने रखता है, क्योंकि हाल के महीनों में उन्हें कई निजी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें उनकी मां की खराब तबीयत भी शामिल थी. मुनव्वर अंजार ने कहा, 'कपिल परमार के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतना बहुत जरूरी था. उन्होंने पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसी स्थितियां बनीं, जब घर पर उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं थी. इस वजह से वह काफी टूट गए थे, मानसिक रूप से भी, लेकिन मैंने उनसे कहा कि उन्हें यह मेडल अपनी मां को समर्पित करना चाहिए और आज उन्होंने ऐसा ही किया. सबसे बड़ी बात यह है कि हमें मेडल मिला और हमें ब्रॉन्ज मेडल मिला है, जिसके सहारे हम आने वाले पैरालंपिक के लिए बहुत कड़ी तैयारी करेंगे.'

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कौन IN, कौन OUT? प्लेइंग XI पर बड़ा सस्पेंस, कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा धर्मसंकट

कपिल परमार की आंखों की रोशनी चली गई

कपिल परमार ने इससे पहले पेरिस पैरालंपिक 2024 पैरा गेम्स में इतिहास रच दिया था. वह पैरालंपिक मेडल जीतने वाले भारत के पहले जूडोका (judo athlete) बन गए थे, जिन्होंने मेंस J1 -60kg कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. टैक्सी ड्राइवर के बेटे कपिल परमार की बचपन में ही आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होती चली गई. 9 साल की उम्र में अपने गांव के खेतों में पानी के पंप से पानी निकालते समय उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा था. 

गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया, जिसके बाद उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. वे छह महीने तक कोमा में रहे, और उसके बाद बहुत धीरे-धीरे और काफी तकलीफ सहते हुए ठीक हुए. एक इंटरव्यू में कपिल परमार ने बताया, 'जब मैं कोमा से बाहर आया और ठीक होने लगा, तो डॉक्टर ने मुझे कुछ शारीरिक गतिविधियां करने की सलाह दी ताकि मेरा वजन बढ़ सके. मुझे पता ही नहीं चला कि मेरा वजन कैसे बढ़ गया. मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं पैरालंपिक में मेडल जीतूंगा.' 

Add Zee News as a Preferred Source