भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /IND vs NZ: कौन IN, कौन OUT? प्लेइंग XI पर बड़ा सस्पेंस, कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा धर्मसंकट

IND vs NZ: कौन IN, कौन OUT? प्लेइंग XI पर बड़ा सस्पेंस, कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा धर्मसंकट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की T20I सीरीज शुरू होगी. न्यूजीलैंड के इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 19, 2026, 07:24 AM IST|Updated: Oct 19, 2026, 11:19 PM IST
joinshare
IND vs NZ: कौन IN, कौन OUT? प्लेइंग XI पर बड़ा सस्पेंस, कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा धर्मसंकट
Image Credit: India vs New Zealand T20I Series 2026

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

टीम इंडिया एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है, लेकिन इस बार सबसे बड़ा सवाल युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार (22 अक्टूबर) से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच के 24 घंटे के भीतर ही भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए. अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पहले मुकाबले में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा.

वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना फिलहाल आसान नजर नहीं आ रहा है. बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. उन्हें एशियन गेम्स में खेलने का अवसर मिला था, जहां जापान की मुश्किल परिस्थितियों को देखते हुए भारत को एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत थी.

प्लेइंग इलेवन पर बड़ा सस्पेंस

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी संकेत दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतजार करना होगा. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भी उनका बाहर बैठना संभव है. भारत की सलामी जोड़ी में बदलाव की संभावना कम दिखाई दे रही है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. अभिषेक शर्मा की जगह लगभग तय मानी जा रही है, जबकि संजू सैमसन को भी लगातार मौके मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन को इस सीरीज में अपनी फॉर्म सुधारने के लिए पर्याप्त मौके दिए जा सकते हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार? न्यूजीलैंड में संजू सैमसन का खेलना तय, पुजारा ने बताई बड़ी वजह

ईशान किशन नंबर-3 पर उतरेंगे

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. उनके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के उतरने की संभावना है. वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश से प्रभावित पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में ईशान किशन ने सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रन की तूफानी पारी खेली थी. न्यूजीलैंड दौरे पर ईशान किशन को लीडरशिप ग्रुप में भी शामिल किया जाएगा. वह वनडे इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में उपकप्तान होंगे और कप्तान श्रेयस अय्यर की मदद करेंगे. ऐसे में टीम में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है.

ऑलराउंडर में कौन-कौन?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत, शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है. टीम इंडिया को अभी तक हार्दिक पांड्या का कोई सही विकल्प नहीं मिल पाया है. नमन धीर ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली है. अक्षर पटेल का भी प्लेइंग इलेवन में बने रहना लगभग तय है.

ये भी पढ़ें- सेलेक्शन कमेटी में होगी वसीम जाफर और रमेश पोवार की एंट्री? BCCI ने लिया इंटरव्यू, प्रज्ञान ओझा की कुर्सी पर खतरा!

भुवनेश्वर कुमार की होगी वापसी

भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर फास्ट बॉलिंग अटैक की कमान संभाल सकते हैं. भुवनेश्वर कुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में प्लेइंग इलेवन में वापसी की थी, लेकिन उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला. दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड के पिछले दौरे के बाद से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की है. प्रिंस यादव प्लेइंग इलेवन में तीसरे तेज गेंदबाज हो सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs New Zealand