App

एशियन गेम्स रिपोर्ट कार्ड: 230 पदक के साथ चीन शिखर पर, टॉप-5 में कौन-कौन? भारत की झोली में 45 मेडल

Asian Games 2026 Medal Tally: 132 गोल्ड के साथ चीन के खाते में अब तक कुल 230 मेडल आ चुके हैं और पदक तालिका में उनके आसपास भी कोई नहीं है. दूसरे नंबर पर मेजबान जापान है. चीन और जापान के बीच कुल मेडल का अंतर भी काफी बड़ा है.

एशियन गेम्स रिपोर्ट कार्ड: 230 पदक के साथ चीन शिखर पर, टॉप-5 में कौन-कौन? भारत की झोली में 45 मेडल
Image Credit: AI Graphic

Asian Games 2026 Medal Tally: एशियन गेम्स 2026 में अब तक 10 दिनों का खेल हो चुका है. जापान के आईची-नागोया में जारी मेगा इवेंट में चीन का दबदबा कायम है. 132 गोल्ड के साथ चीन के खाते में अब तक कुल 230 मेडल आ चुके हैं और पदक तालिका में उनके आसपास भी कोई नहीं है. दूसरे नंबर पर मेजबान जापान है. चीन और जापान के बीच कुल मेडल का अंतर भी काफी बड़ा है. चीन के 230 मेडल के मुकाबले जापान के खाते में 172 मेडल हैं. दोनों देशों के बीच 91 गोल्ड मेडल का अंतर है. भारत कुल 45 मेडल के साथ 12वें पायदान पर है

चीन ने अब तक कुल 230 मेडल हासिल किए हैं. इनमें 132 गोल्ड, 53 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज मेडल हैं. चीन ने तैराकी में सर्वाधिक 30 गोल्ड जीते हैं. एथलेटिक्स में यह देश कुल 32 मेडल अपने नाम कर चुका है. वहीं, मेजबान जापान 41 गोल्ड, 68 सिल्वर और 63 ब्रॉन्ज के साथ सहित कुल 172 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है. एथलेटिक्स में इस देश के नाम 8 गोल्ड सहित कुल 28 मेडल हैं.

पदक तालिका में टॉप-5 में कौन-कौन?

साउथ कोरिया कुल 91 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर है, जिनमें 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 44 ब्रॉन्ज हैं. इस देश ने फेंसिंग में सर्वाधिक 4 गोल्ड मेडल जीते हैं. इसके बाद उज्बेकिस्तान चौथे स्थान पर है, जिसने कुल 42 मेडल (12 गोल्ड, 17 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज) अपने नाम कर लिए हैं. यह देश कुराश में 4 गोल्ड जीत चुका है. वहीं, रोइंग और कैनो स्प्रिंट में उज्बेकिस्तान ने 9-9 मेडल जीते हैं. 9 गोल्ड, 13 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज सहित 45 मेडल के साथ कजाकिस्तान 'टॉप-5' में है. इस देश ने साइकिलिंग रोड में 3 गोल्ड जीते हैं.

भारत की झोली में अब तक 45 मेडल

एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर को भारत की झोली में 8 मेडल आए. हालांकि, एक भी गोल्ड हाथ नहीं लग सका. 4 एथलीटों ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया, जबकि 4 ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

  1. यशवीर सिंह: पुरुषों की भाला फेंक में सिल्वर 
  2. रोहित यादव: पुरुषों की भाला फेंक में ब्रॉन्ज
  3. मुरली श्रीशंकर: पुरुषों की लॉन्ग जंप में सिल्वर
  4. गुलवीर सिंह: पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर
  5. विथ्या रामराज: महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज
  6. पारुल चौधरी: महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में ब्रॉन्ज
  7. ईशा सिंह: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर
  8. पिंकी बलहारा: महिलाओं की 78 किग्रा कुराश में ब्रॉन्ज

भारत कुल 45 मेडल के साथ 12वें स्थान पर है. इनमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल हैं. भारत के गोल्ड मेडल्स में महिला क्रिकेट टीम, पुरुष और महिला कबड्डी टीमों के साथ निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का योगदान है. एथलेटिक्स में भारत ने सर्वाधिक 19 मेडल, जबकि शूटिंग में 12 मेडल जीते हैं.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More