App

गुवाहाटी में भी वेस्टइंडीज की खैर नहीं: इस मैदान पर शतक से कम कोहली को मंजूर नहीं, रोहित के आंकड़े भी शानदार

India vs West Indies: वेस्टइंडीज की टीम अभी पिछले मैच के दर्द से उबर भी नहीं सकी होगी कि गुवाहाटी के आंकड़े ने उनके जख्म को और बढ़ाने का काम किया है. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली को शतक से कम कुछ मंजूर ही नहीं है. इस मैदान पर रोहित शर्मा भी बल्ले से आग उगलते हैं.

गुवाहाटी में भी वेस्टइंडीज की खैर नहीं: इस मैदान पर शतक से कम कोहली को मंजूर नहीं, रोहित के आंकड़े भी शानदार
Image Credit: BCCI/X

India vs West Indies 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच बुधवार (30 सितंबर) को खेला जाएगा. दक्षिण के बाद दोनों टीमें उत्तर की दिशा में ट्रैवल करेगी. IND बनाम WI दूसरा वनडे गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले ODI में विराट कोहली वेस्टइंडीज के लिए काल साबित हुए. भारत के स्टार बल्लेबाज ने 88 गेंदों पर 139 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपने इंटरनेशनल करियर का 86वां शतक ठोका.

वेस्टइंडीज की टीम अभी पिछले मैच के दर्द से उबर भी नहीं सकी होगी कि गुवाहाटी के आंकड़े ने उनके जख्म को और बढ़ाने का काम किया है. जी हां, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली को शतक से कम कुछ मंजूर ही नहीं है. इस मैदान पर रोहित शर्मा भी बल्ले से आग उगलते हैं.

गुवाहाटी में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस मैदान पर 'मेन इन ब्लू' ने अब तक दो एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है. वेस्टइंडीज भी 2018 में यहां खेल चुकी है और भारत ने उन्हें 8 विकेट से हराया था.

Guwahati Match Results in ODI

गुवाहाटी में कैसा है कोहली-रोहित का रिकॉर्ड?

भारत के मैदानों पर 7000 से अधिक ODI रन बनाने का अद्भुत कारनामा करने वाले विराट कोहली को गुवाहाटी में खेलना बेहद पसंद है. बरसापारा स्टेडियम में उन्होंने अब तक दो वनडे खेले हैं और दोनों में शतक जड़ा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में उन्होंने 107 गेंदों पर 140 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे. इसके बाद, 2023 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मैच खेला और कोहली ने एक बार फिर शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 87 गेंदों पर 113 रन बनाए और अपनी बल्लेबाजि से श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने इस मैदान पर दो पारियों में 253 रन बनाए हैं.

बात करें रोहित शर्मा की तो तिरुवनंतपुरम में वो बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे. हिटमैन 32 रन बनाकर आउट हुए थे. गुवाहाटी में हिटमैन इसकी भरपाई करना चाहेंगे. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अब तक 2 ODI मुकाबले में 235 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. रोहित ने इस मैदान पर पहली बार 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.

वेस्टइंडीज की टीम ने 322/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था, लेकिन रोहित और विराट कोहली ने मिलकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. भारतीय ओपनर ने 117 गेंदों पर नाबाद 152 रन बनाए और भारत को मैच जिताने में मदद की. इसके बाद उन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ इस मैदान पर खेला. उस मैच में, पूर्व कप्तान ने 67 गेंदों पर 83 रन बनाए और भारत को मैच जिताने वाला स्कोर बनाने में मदद की.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो