SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एशियन गेम्स में क्रिकेट का शेड्यूल: गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगी भारतीय पुरुष और महिला टीम, स्क्वॉड में कौन-कौन?

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों का पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड जारी हो चुका है. जानें कब और किससे होगा भारत का मुकाबला.

Written By Rohit Raj
Published: Sep 04, 2026, 09:37 AM IST | Updated: Sep 04, 2026, 09:56 AM IST
Image Credit: एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष टीम का शेड्यूल.
Join

Asian Games 2026 Cricket Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम (पुरुष और महिला) एशियन गेम्स में अपने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) का बचाव करने के लिए पूरी तरह तैयार है. एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होने जा रहा है. इसके लिए क्रिकेट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार सभी मुकाबले आइची प्रांत के कोरागी एथलेटिक पार्क (Korogi Athletic Park) में खेले जाएंगे. महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक चलेगी, जबकि पुरुषों का टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ करेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 10:30 बजे (जापान के समयानुसार दोपहर 2:00 बजे) शुरू होगा. यह एक सीधा नॉकआउट क्वार्टर फाइनल मैच होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी.

अय्यर की कप्तानी में पुरुषों का क्या है शेड्यूल?

दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी. भारत का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (जापान के समयानुसार दोपहर 2:00 बजे) ग्रुप ए (जिसमें अफगानिस्तान, जापान और नेपाल है) की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा.

एशियन गेम्स में कौन-कौन से ग्रुप बनाए गए हैं?

पुरुषों के टूर्नामेंट के लिए ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप बी में हांगकांग, मलेशिया और ओमान शामिल हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को उनके टी20I रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी और चार सीडेड टीमों से मुकाबला करेंगी. वहीं, महिला क्रिकेट के ग्रुप ए में भारत, जापान, बांग्लादेश और चीन हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, मलेशिया, पाकिस्तान और थाईलैंड शामिल हैं.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, गुनालन कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES