साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 2 की जेब पर पड़ेगी मार, मूलांक 8 वाले दूसरों की मदद में गंवा सकते हैं धन!
Weekly Numerology Prediction 12 to 18 October 2026 : अक्टूबर का दूसरा हफ्ता का मूलांक 1 से मूलांक 9 वालों के लिए करियर, फायनेंस, लव रिलेशनशिप, फैमिली आदि मामलों में कैसा रहने वाला है, जानने के लिए पढ़ें साप्ताकि अंक भविष्यफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026.
साप्ताहिक अंक ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह तेजी से भागने का नहीं बल्कि ठहरकर अपनों के साथ समय बिताने और योजना बनाने का है. इस हफ्ते मूलांक 2 और मूलांक 7 वालों को खुद को काबू में रखना होगा, ताकि फिजूलखर्ची से बच सकें. वहीं मूलांक 6 वाले अपनी फायनेंशियल पोजिशन का एनॉलिसिस करें और भविष्य के लिए निवेश की योजना बनाएं. पढ़ें 12 से 18 अक्टूबर का साप्ताहिक अंक ज्योतिष.
मूलांक 1 साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 1 वाले लोग इस हफ्ते अकेले सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर न उठाएं, बल्कि दूसरों की मदद भी लें. फिर चाहे मामला घर का हो या दफ्तर का. वरना थकान बढ़ सकती है, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आराम, नींद और खान-पान ठीक रहें.
शुभ अंक: 1, 6, 15
मूलांक 2 साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 2 वाले जब भी कोई महत्वपूर्ण बातचीत करें तो अपनी बात स्पष्टता से रखें. वरना कंफ्यूजन में मामला बिगड़ सकता है. खर्च बढ़ेगा. ध्यान रखें कि जरूरत और शौक में अंतर है, दिखावे पर न जाएं. मेडिटेशन करें.
शुभ अंक: 2, 6, 11
मूलांक 3 साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 3 वाले इस सप्ताह अपने आधे पड़े कामों को पूरा करें. साथ ही अपनी योग्यता को ध्यान में रखकर सही दिशा में काम करेंगे तो सफल होंगे. परिवार में कोई गेट-टुगेदर हो सकता है. घर में खुशी का माहौल रहेगा.
शुभ अंक: 3, 6, 12
मूलांक 4 साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 4 वाले लोग अपनी चीजें व्यवस्थित रखें, वरना दिमाग भी क्लियर नहीं रहेगा. जिससे ना तो सही तरीके से प्लानिंग कर पाएंगे, न काम कर पाएंगे. सेहत का ध्यान रखें, कुछ समय अपने आप के साथ बिताएं. रिश्तों में थोड़ा एडजस्ट करने की आदत अच्छी रहती है.
शुभ अंक: 4, 6, 13
(यह भी पढ़ें: नवरात्र उत्सव में बीतेगा पूरा सप्ताह, भागदौड़ के बीच आराम करना न भूलें वृष-मिथुन वाले, पढ़ें राशिफल)
मूलांक 5 साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 5 वाले लोागों पर इस हफ्ते काम का काफी दबाव रह सकता है. साथ ही खर्च भी ज्यादा रहेगा. यह खर्च जरूरत का नहीं बल्कि आपके मनोरंजन और शो ऑफ पर हो सकता है. लिहाजा खुद पर कंट्रोल रखें. अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं, उसकी बात सुनें.
शुभ अंक: 5, 6, 14
मूलांक 6 साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 6 वाले लोग दूसरों की मदद करने में अपने काम और पैसों का नुकसान न कर लें, इस बात का ध्यान रखें. साथ ही खुद को वक्त दें. काम और परिवार की जिम्मेदारियां उठाते-उठाते खुद को न थका लें. बाकी करियर अच्छा रहेगा. कोई महत्वपूर्ण काम भी इस सप्ताह पूरा हो सकता है.
शुभ अंक: 6, 15, 24
मूलांक 7 साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 7 वाले लोग अपना सामाजिक दायरा बढ़ाएं. दूसरों की मदद करें. यदि लोगों से मिलना पसंद न आए तो नेचर के बीच समय बिताएं. खुद से जुड़े रिश्तों का समय दें. शॉपिंग में बेतहाशा पैसा खर्च न करें, बजट बिगड़ सकता है.
शुभ अंक: 6, 7, 16
मूलांक 8 साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 8 वालों का कारोबार अच्छा चला, करियर भी ठीक है. लेकिन वित्तीय मामलों को अच्छे से निपटाएं. लेन-देन में गड़बड़ी न हो. सेहत का ध्यान रखें. सहकर्मियों, क्लाइंट्स के साथ व्यवहार अच्छा रखें. वरना कोई क्लाइंट शिकायत कर सकता है.
शुभ अंक: 6, 8, 17
मूलांक 9 साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 9 वाले कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले सामने वाले की बात और इंटेशन अच्छी तरह समझ लें, वरना गलतफहमी में बड़ा नुकसान हो सकता है. कुछ लोगों को काम की थकान परेशान कर सकती है. परिवार के हर सदस्य की समस्या खुद सुलझाने की कोशिश न करें, उन्हें भी प्रयास करने दें.
शुभ अंक: 6, 9, 18
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी अंक ज्योतिष की मान्यताओं और सामान्य गणनाओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपनी विवेक-बुद्धि का उपयोग करें.)