)
Aaj Ka Rashifal 23 November 2026: आज 23 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए धन के मामले में शुभ सिद्ध हो सकता है. कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में होंगे और वरीयान व परिघ योग का संयोग हो रहा है. ऐसे में आज का दिन कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ लोगों के लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. मेष राशि के लोगों को कारोबारी मामलों में आज सावधान रहना होगा. वहीं, कर्क के लोगों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है. सूर्य का फिलहाल वृश्चिक राशि में संचरण हो रहा है, जिसका प्रभाव भी जातकों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ सकता है. आइए जानें किनके लिए आज का दिन चुनौतियां लेकर आया है व किसे आज मानसिक शांति और सफलता मिल सकती है? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 23 नवंबर का राशिफल.
अपनी कई समस्याओं का हल मेष राशि वाले खुद ही निकालने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे. किसी भी गलत बात पर तुरंत प्रतिक्रिया करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयत्न करें. कारोबारी मामलों में सावधान रहें. शेयर्स, सट्टा आदि जैसे कार्यों में निवेश न करें. युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में पड़कर समय नष्ट न करें. अपने सामर्थ्य से अधिक कार्य करना आपको थका देगा.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों को प्रणाम करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1
वृष राशि वाले किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो इस समय परिस्थितियां अनुकूल हैं. किसी पर भी अधिक भरोसा या विश्वास करना नुकसानदायक रह सकता है. व्यवसाय में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. कुछ नए कार्यों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी. पति-पत्नी के प्रयासों से घर में चल रहीं समस्याएं दूर होंगी. अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित ही रखें. एक्सरसाइज जरूर करें.
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5
किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात मिथुन राशि वालों को एक नई दिशा प्रदान करेगी. अगर पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मनमुटाव चल रहा है, तो अभी इस समस्या का निवारण संभव नहीं है. कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होती जाएंगी. नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनेंगी. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी. मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचाव रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का सेवन करें.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के स्वरूप का दर्शन करें और कुछ समय मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
कर्क राशि वालों को परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं. जो कि सकारात्मक ही रहेंगे. घर में छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है. क्रोध करने से बचें. अपनी व्यवसायिक जानकारियां किसी से भी शेयर न करें. सरकारी कर्मचारी अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे. परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा. गले में इंफेक्शन की वजह से बुखार भी महसूस हो सकता है.
उपाय- पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
सिंह राशि वालों की आज कुछ योजनाएं सार्थक होने वाली हैं. युवा वर्ग अपने करियर को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे. कोई नकारात्मक बात आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है. यह समय घबराने की बजाए समझदारी से काम करने का है. कोई ऑफिशियल कार्यभार भी बढ़ सकता है. राजनीति जैसी गतिविधियों से खुद को दूर रखें. पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम भावना रखें. तनाव और थकान से दूर रहें.
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6
कन्या राशि वालों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नई संभावनाएं मिलेंगी. व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी. भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न उलझें. कारोबार में कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है. किसी बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी. किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी बीमारी के दोबारा उभरने के आसार लग रहे हैं.
उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से या कोई खास काम बन जाने से तुला राशि वाले तनाव मुक्त महसूस करेंगे. इस समय किसी भी तरह की यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे. बेहतर है कि स्थगित ही रखें. कामकाज में बहुत अधिक एकाग्रता रखना जरूरी है. इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स जैसे कामों को कंप्लीट रखें. पारिवारिक वातावरण सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगा. तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा.
उपाय- किसी जरूरतमंद को दवाई का दान करना उत्तम रहेगा.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 1
आज किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से वृश्चिक राशि वालों के कुछ पुराने मतभेदों और समस्याओं का निराकरण होगा. रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में निवेश करने से पहले उचित जानकारी अवश्य हासिल करें. अगर कोई नया व्यापार या काम शुरू करने जा रहे हैं, उसमें अभी कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे. संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा रिश्तों की गरिमा बनाए रखें. समस्याओं की वजह से तनाव और चिंता रहेगी.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
बच्चों की किसी उपलब्धि को लेकर धनु राशि वालों के मन में खुशी और सुकून रहेगा. घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं भी बनेंगी. युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट न करें. वरना कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है. साझेदारी के व्यवसाय में आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें. दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा. संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें.
उपाय- मां भगवती के दर्शन करें और खीर का प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 4
मकर राशि वालों को नजदीकी संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा. राजनीतिक संपर्क से आपको फायदा हो सकता है. युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें. आपके किसी विशेष प्रोजेक्ट पर उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन रहेगा. ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें. घर में सभी सदस्यों के लिए उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा. ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें या दर्शन करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 7
परिजनों के सहयोग से कुंभ राशि वालों को कोई निर्णय लेने में आसानी होगी. किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने की प्रबल संभावनाएं हैं. अपने अहम पर काबू रखें. किसी मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. व्यवसाय में आपके प्रबंधन द्वारा सभी कार्य उचित तरीके से व्यवस्थित रहेंगे. दांपत्य जीवन मधुर और सुखमय व्यतीत होगा. किसी खास कार्य में अवरोध आने की वजह से मानसिक तनाव रहेगा.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न दान करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
इस समय प्रकृति मीन राशि वालों की तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही है. खुले दिल से उसका स्वागत करें. अपने विरोधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें और जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें. व्यवसायिक कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हो जाएंगे. सरकारी सेवारत लोगों को कोई अथॉरिटी मिलेगी. व्यस्तता के बीच जीवन साथी तथा परिजनों के लिए भी समय जरूर निकालें. अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4
(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)