भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal: प्रैक्टिकल होकर फैसले लें मिथुन राशि के लोग, धन के मामले में धैर्य रखें कर्क राशि वाले! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: प्रैक्टिकल होकर फैसले लें मिथुन राशि के लोग, धन के मामले में धैर्य रखें कर्क राशि वाले! पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal Today 20 November 2026: आज यानी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है, किन जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आएगा और किनके लिए आज का दिन शुभ होगा? आइए इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें 20 नवंबर 2026 का पूरा राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByPadma Shree Shubham
Published: Nov 20, 2026, 05:00 IST|Updated: Nov 20, 2026, 05:00 IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal: प्रैक्टिकल होकर फैसले लें मिथुन राशि के लोग, धन के मामले में धैर्य रखें कर्क राशि वाले! पढ़ें आज का राशिफल

सूर्य वृश्चिक राशि में है और चंद्रमा आज कुंभ राशि में संचरण कर रहा है. इस स्थिति को देखते हुए कुछ लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. आज कुछ जातकों के घर-परिवार में शांति बनी रहेगी और सदस्यों के बीत प्रेम का भाव रहेगा. वहीं कुछ राशिवालों को आज किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकेगा. किनके लिए आज दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है और किसके लिए सकारात्मक होगा? इस बारे में जानने के लिए आइए पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 20 नवंबर का राशिफल.

आज का राशिफल 20 नवंबर 2026

मेष राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

मेष राशि वालों को किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी. निवेश करने के लिए समय उत्तम है. कभी-कभी गुस्से और आवेश में आकर निर्णय गलत भी हो सकते हैं. व्यवसाय में किसी भी गैर कानूनी कार्य में दिलचस्पी न लें और डॉक्यूमेंट वगैरह भी व्यवस्थित रखें. घर-परिवार में शांति और प्रेम भाव बना रहेगा. किसी व्यक्तिगत चिंता का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा.

उपाय- केसर का तिलक लगाएं इससे मन शांत रहेगा.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

वृष राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

कुछ समय से वृष राशि वालों के जिन कार्यों में विघ्न और बाधाएं आ रही थीं, वह किसी के सहयोग से आसानी से हल हो जाएंगे. अपने बोलचाल का लहजा नर्म रखें. गलत शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब भी हो सकते हैं. नए आर्डर लेने तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी. एसिडिटी और गैस की समस्या से परेशान रहेंगे.

उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा श्रृंगार की कोई वस्तु भी भेंट करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

मिथुन राशि वाले आज कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल होकर लें. आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है. प्रॉपर्टी अथवा निवेश से संबंधित गतिविधियां आज स्थगित ही रखें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेगी. पारिवारिक वातावरण  सुखद और सामंजस्यपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.

उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों के प्रति आदर भाव रखें और सेवा करें.
भाग्यशाली रंग- पीला 
भाग्यशाली अंक- 5

कर्क राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

कर्क राशि वालों को आज किसी समस्या का समाधान मिलेगा. जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आएंगे. रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय लापरवाही न करें, धैर्य बनाकर रखें. अपने संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को मजबूत करने में ज्यादा ऊर्जा लगाएं. जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग घर के माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेंगे. अपने खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही न बरतें.

उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

सिंह राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक यात्रा के योग बन रहे हैं. वरिष्ठ लोगों के अनुभव को जरूर आत्मसात करें. अपने स्वभाव तथा कार्य शैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना आवश्यक है. व्यापार में कुछ ठोस और गंभीरता से लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे. परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी व ऊर्जावान महसूस करेंगे. ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें.

उपाय- किसी जरूरतमंद को अथवा किसी संस्था में दवाइयों का दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1

कन्या राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

कन्या राशि वालों के प्रयासरत कार्यों में आज गति आएगी और सफलता भी मिलेगी. किसी नजदीकी संबंधी की आर्थिक मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें. व्यवसाय में कामकाज का दबाव बना रहेगा, परंतु साथ ही कोई बड़ी डील होना भी संभव है. घर के कार्यों में सहयोग देना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा. अपनी सोच को उत्तम और पॉजिटिव बनाकर रखें.

उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 6

तुला राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

तुला राशि वालों की आज व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी. निजी संपर्कों के माध्यम से कोई प्रयोजन हल होने वाला है. दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से आपके मान-सम्मान पर बात आएगी. व्यवसाय में ऑनलाइन कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें. लेनदेन करते समय पक्के बिल का ही प्रयोग करें. पति-पत्नी के बीच गलतफहमियों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा. जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी. किसी भी धर्मस्थल पर जाकर कुछ समय आत्म चिंतन और मनन करना आपको सुकून देगा.

उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर जाकर कुछ समय आत्म चिंतन और मनन करना आपको सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

वृश्चिक राशि वालों की मित्रों और संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात होगी तथा किसी विशेष मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा. आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है. व्यवसाय में निवेश से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें. पति-पत्नी आपसी संबंधों के बीच चल रहे तनाव का असर परिवार पर न आने दें. सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है.

उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2

धनु राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

धनु राशि वालों को अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात का अवसर मिलेगा. कई मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सार्थक रहेंगे. हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी. अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी. कमीशन जैसी गतिविधियों में बेहतरीन मुनाफा होगा. वर्किंग महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल  है. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें.

उपाय- मंदिर जाकर माथा टेकें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी 
भाग्यशाली अंक- 7

मकर राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में मकर राशि वालों की काबिलीयत की सराहना होगी. बहन-भाइयों के साथ संबंधों में बेहतर तालमेल बनाकर रखें. इस समय कार्य प्रणाली में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत है. लोगों के संपर्क में ज्यादा से ज्यादा रहें. प्रेम प्रसंगों में अपना समय और पैसा बर्बाद ना करें. गले में इंफेक्शन तथा खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है.

उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

कुंभ राशि वालों के लिए आज ग्रह स्थिति बेहतरीन बनी हुई है. इसलिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने में अपनी पूरी मेहनत लगा दें. दूसरों पर विश्वास करने से पहले उनकी मनोस्थिति को समझें. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा समय दें. स्टेशनरी, कपड़े आदि से संबंधित व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे. पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रखने में आपसी सामंजस्य रहना बहुत जरूरी है. अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी और सिरदर्द रह सकते हैं.

उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 7

मीन राशि का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026

मीन राशि वालों की कोई पारिवारिक समस्या हल होगी और रुके हुए कार्य में भी गति आएगी जिससे काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें. व्यवसाय में आप गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे. ऑफिशियल यात्रा संभव है. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें.

उपाय- जल को व्यर्थ बहने से बचाएं.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 5

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    Aaj Ka Rashifal: प्रैक्टिकल होकर फैसले लें मिथुन राशि के लोग, धन के मामले में धैर्य रखें कर्क राशि वाले! पढ़ें आज का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal: प्रैक्टिकल होकर फैसले लें मिथुन राशि के लोग, धन के मामले में धैर्य रखें कर्क राशि वाले! पढ़ें आज का राशिफल

    2

    देवउठनी एकादशी 2026: इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त योग भोग और पारण का समय

    3

    जापान अपनी मिसाइलों के लाइव-फायर टेस्ट अब भारत में करेगा, India ने दी मंजूरी; टेंशन में क्यों आया'ड्रैगन', पढ़िए इनसाइड स्टोरी

    4

    मुख्तार के शार्प शूटर पर कसा शिकंजा: अंगद राय की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम खरीदा था प्लॉट

    5

    आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पैरोल उल्लंघन केस में अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी नहीं

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.