SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्च, खुद पर भरोसा रखें तुला राशि के लोग! पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal Today 12 October 2026: आज यानी 12 अक्टूबर 2026 का दिन किन राशि के लिए अच्छा होगा और कनके लिए दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है. आइए पढ़ें आज का राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Padma Shree Shubham
Published: Oct 12, 2026, 05:00 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 05:00 AM IST
Join

Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: आज 12 अक्तूबर 2026, आज 12 अक्तूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात्रि 10 बजकर 14 मिनट तक होगी, उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज चंद्रमा दिन–रात तुला राशि में विचरण करेगा. आज स्वाति नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 53 मिनट तक होगा और उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. विष्कुंभ योग रात्रि 8 बजकर 32 मिनट तक होगा और फिर प्रीति योग शुरू हो जाएगा. तिथि, चंद्रमा, योग और नक्षत्र को देखते हुए आइए विस्तार से जानें कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतने वाला है. आइए पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल.

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026

मेष राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

मेष राशि वाले अपने उद्देश्य पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रखें. भाग्य आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है. विद्यार्थी तथा युवा वर्ग दोस्तों और मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें. व्यवसाय में कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं. पति-पत्नी के संबंधों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा. गैस और कब्ज जैसी समस्या रहेगी.

उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और  प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4

वृष राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

वृष राशि वालों को बच्चे को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा. घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए आप कठोर निर्णय ना लें. कामकाजी महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनाव ग्रस्त रहेंगी. युवाओं की मित्रता प्रेम संबंधों में परिणीत हो सकती हैं. मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन, योगा का सहारा लें.

उपाय- जरूरतमंद बुजुर्गों की यथा सामर्थ्य सहायता करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

मिथुन राशि वालों की तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है. वाहन आदि के रखरखाव पर बड़ा खर्चा आ सकता है. व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करें. प्रेम संबंधों में अपना समय व्यर्थ ना करें. शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी.

उपाय- दुर्गा स्तुति करें तथा कन्याओं को कुछ उपहार आदि अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 8

कर्क राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

कर्क राशि वाले विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें क्योंकि इसकी वजह से कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं. कारोबारी गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी. कुछ नए अनुबंध मिलने की भी संभावना है. एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा.

उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9

सिंह राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

सिंह राशि वाले समस्याओं से घबराने की बजाय उनका हल ढूंढने की कोशिश करें, तो सफलता निश्चित है. परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक खर्चा हो सकता है. जिससे हाथ तंग रहेगा. कारोबार में पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आपसी पारदर्शी रखना जरूरी है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक रूप से अलगाव होगा. सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं.

उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2

कन्या राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

कन्या राशि वाले किसी की सलाह पर विश्वास करने की बजाय खुद के निर्णय लें तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होगा. किसी भी वाद-विवाद जैसी परिस्थिति से दूर रहें. कोई टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी. सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है. पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

उपाय- भगवान विष्णु की उपासना करें और संभव हो तो व्रत भी रखें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया 
भाग्यशाली अंक- 6

तुला राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

तुला राशि की स्त्रियां विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी. स्वयं पर भरोसा रखें, किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर देगी. जॉब में चल रही परेशानियां अभी बनी रहेगी. सही समय का इंतजार करें. घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलेगी. मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम हावी हो सकते हैं.

उपाय- किसी जरूरतमंद को अथवा किसी संस्था में दवाइयां का दान करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने का अनुकूल समय है. दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत भी होंगी, इसलिए धैर्य व संयम रखें. व्यवसाय में इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है. किसी  मित्र के अचानक मिलने से प्रसन्नता महसूस होगी. प्राकृतिक दिनचर्या रखें. आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें.

उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 1

धनु राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

धनु राशि वालों को दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी मिलगी जिससे सुखद दिनचर्या व्यतीत होगी. कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकतीं हैं, इसलिए बहुत ही सोच-समझकर खर्च करें. कारोबार में सभी कार्य व्यवस्थित रूप से बनते जाएंगे. बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने कार्यों पर ना होने दें. प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी. तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन अवश्य  करें.

उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक- 6

मकर राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

मकर राशि वाले कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. थोड़ा व्यवहारिक और स्वार्थी होना भी जरूरी है. नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें. मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से अपने व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें. निश्चित ही आपको फायदा होगा. घर-परिवार में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा. वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है.

उपाय- ब्राह्मण को फल, दक्षिणा आदि अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

कुंभ राशि वालों को संतान संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी. दिखावे के लिए बिना सोचे-समझे ज्यादा फिजूलखर्ची ना करें. राजकीय सेवा लोगों को पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है. आपके मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.

उपाय- सुबह स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें और घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7

मीन राशि का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026

मीन राशि वाले व्यस्तता के बावजूद अपने रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे. कुछ लोगों के साथ विरोधाभास जैसी स्थिति रह सकती है. इन लोगों से दूरी बनाकर रखें. कारोबार में फाइनेंस संबंधी समस्याओं का निवारण होगा. प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हों, तो समय रहते उनको सुलझा लें. सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ेगा.

उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों की देखभाल करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES