)
वृषभ राशि के लिए दिसंबर महीने में ग्रहों की चाल मिले-जुले संकेत दे रही है. बुध ग्रह राशि परिवर्तन करके आपकी राशि से सप्तम भाव में चला जाएगा जो आपके बहुत अच्छा है. वहीं राहु अगले डेढ़ साल तक आपकी राशि से नौवें भाव में रहेंगे और केतु तीसरे भाव में रहेंगे. इसके भी आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. राहु-केतु ग्रह 5 दिसंबर को राशि परिवर्तन कर रहे हैं. इसके बाद 11 दिसंबर को शनि का वक्री से मार्गी होना भी वृष राशि वालों को शुभ फल देगा. आपके जो काम अब तक रुके हुए थे, तेजी से बनने लगेंगे.
वृष करियर राशिफल दिसंबर 2026: आपका इस महीने संपर्क का दायरा बढ़ेगा और इन संपर्कों से आपको बहुत लाभ होगा. आपके कम्युनिकेशन स्किल आपके लिए बहुत काम करेंगी. आप उन लोगों से कम्युनिकेट करेंगे जिनसे आपका संपर्क काफी लंबे समय से टूटा हुआ है, या कुछ ऐसे लोगों से कम्युनिकेशन हो जाएगा जो एकदम नए हैं. जिन लोगों से आप फिर से कॉन्टेक्ट में आएंगे, उन्हें देखकर आपको ऐसा महसूस होगा वे काफी ग्रो कर गए हैं. उनका बातचीत का अंदाज बदल गया है. जो लोग पहले कमतर थे, उनका अब स्टेटस बढ़ गया है, तो वे आपके लिए उपयोगी हो जाएंगे. कुछ नए हाई-प्रोफाइल लोगों से संपर्क बनेगा. यह आपके लिए बहुत सुखद और लाभदायक होगा. इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा.
वृष एजुकेशन राशिफल दिसंबर 2026: जो स्टूडेंट्स कॉम्पटीशन एग्जाम में हिस्सा लेने जा रहे हैं, उन्हें बहुत मेहनत करने की जरूरत है. यदि आप अपनी पहले की कोशिशों पर ही भरोसा करेंगे तो मनमुताबिक नतीजे नहीं मिल पाएंगे. इसलिए तैयार जोरों से करें. इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और जो चीजें आप भूल गए थे, वे भी रिवाइव हो जाएंगी.
वृष मनी-प्रॉपर्टी राशिफल दिसंबर 2026: अगर प्रॉपर्टी को लेकर कोई मसला है तो उसके हल होने की संभावना है. आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, इसके अच्छे योग बन रहे हैं. पैसा भी आएगा. कुल मिलाकर यह एक अच्छा समय है और आपको इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए.
वृष लव राशिफल दिसंबर 2026: लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. बहुत सारे लोगों के नए लव अफेयर शुरू होने की संभावना है. वहीं जिन लोगों के लव अफेयर पहले से हैं, उनके रिलेशनशिप में मजबूती और गंभीरता आएगी. अगर आप आगे बढ़कर इसे विवाह में बदलना चाहते हैं, तो समय फेवरेबल है.
वृष फैमिली राशिफल: आपके परिजनों से रिश्ते बेहतर होंगे. पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा. साथ ही नए मित्र बनेंगे और उनसे फायदा भी होगा.
वृष ट्रैवल राशिफल दिसंबर 2026: आपको यात्राओं से लाभ होगा. इस दौरान नए दोस्त भी बन सकते हैं. काम के सिलसिले में होने वाली यात्राएं लाभदायक रहेंगी. इनसे आपको संतोष और लाभ प्राप्त होगा और आपका मन भी प्रसन्न होगा. आप तरोताजा महसूस करेंगे.
(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)