)
Sagittarius Monthly Horoscope October 2026 : धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना मिला-जुला रहने वाला है यानी कि एक तरफ मुश्किलें आएंगी लेकिन दूसरी तरफ वे उन्हें दूर करने में सफल भी रहेंगे. ग्रह स्थिति के लिहाज से बात करें तो शुक्र और बुध आपकी राशि से एकादश भाव में बैठकर शुभ फल देंगे. हालांकि आपका राशि स्वामी गुरु अष्टम भाव में मंगल के साथ है, जो आपके समस्याएं दे सकता है. इसी तरह सूर्य 17 अक्टूबर तक दशम भाव में अच्छा है लेकिन इसके बाद एकादश भाव में आकर अड़चनें दे सकता है, तो कुल मिलाकर ग्रह स्थिति मिक्स है. आइए जानते हैं इन सभी ग्रह स्थितियों के मुताबिक धनु राशि वालों का अक्टूबर महीना कैसा रहने वाला है. पढ़ें धनु मासिक राशिफल अक्टूबर 2026.
धनु करियर राशिफल अक्टूबर 2026: इस महीने वर्कप्लेस पर कुछ अड़चनें आ सकती हैं, फिर चाहे वो नौकरी हो या व्यापार. ऑफिस में बॉस के साथ कोऑर्डिनेशन सही तरीके से नहीं हो पाएगा या वे आपसे जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं, जिन्हें पूरा करना शायद प्रैक्टिकली संभव न हो. लेकिन आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और यह समय आसानी से निकल जाएगा. आपके मित्र या सहकर्मी आपकी मदद करेंगे, जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा.
अतिचारी गुरु और मंगल से मिल रहा बल आपके कामों को तेजी से पूरा करवाएगा. इस तरह कह सकते हैं कि ये महीना बाधाएं तो लाएगा लेकिन आपकी प्रगति नहीं रुकेगी. कारोबारी वर्ग के लिए भी स्थिति ऐसी ही रहेगी.
धनु आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2026 : धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. निवेश संबंधी योजनाओं पर आंख बंद कर अमल नहीं करना चाहिए और उन कार्यों में इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए जिन कार्यों के बारे में आप पूरी तरह से आश्वस्त ना हो या आपको उनके बारे में जानकारी कम हो. इन मामलों को अभी पोस्टपोन करना आपके लिए ज्यादा उचित रहेगा.
धनु लव राशिफल अक्टूबर 2026: इस महीने लव लाइफ में स्थितियां थोड़ी बिगड़ सकती हैं या यूं कहें कि पहले कि तरह उतनी स्मूद न रहें. ऐसे में यदि आप विवाह करने या सगाई करने के मूड में थे तो उसे कुछ दिन के लिए टाल सकते हैं. यह काम अच्छे समय के आसपास करना अच्छा रहेगा. अभी जल्दबाजी करने से बचना चाहिए.
धनु फैमिली राशिफल अक्टूबर 2026 : परिवार में वैसे तो स्थितियां सामान्य रहेंगी लेकिन घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य कुछ समय के लिए चिंता का विषय बन सकता है. ऐसी स्थिति में लापरवाही नहीं बरतना चाहिए. स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. कुल मिलाकर महीना थोड़ा टफ तो है लेकिन काम बनते रहेंगे और आप आगे बढ़ते रहेंगे.
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)