भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Rashifal 21 November: तुलसी विवाह पर विष योग, कर्क की सुलझेंगी समस्‍याएं, धनु को धन हानि, पढ़ें राशिफल

Rashifal 21 November: तुलसी विवाह पर विष योग, कर्क की सुलझेंगी समस्‍याएं, धनु को धन हानि, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 21 November 2026 : आज तुलसी-शालिग्राम विवाह का पावन दिन है और मीन राशि में अशुभ विष योग बन रहा है. वहीं शुभ सिद्धि योग भी रहेगा. जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Nov 21, 2026, 04:22 IST|Updated: Nov 21, 2026, 04:25 IST
joinshare
Rashifal 21 November: तुलसी विवाह पर विष योग, कर्क की सुलझेंगी समस्‍याएं, धनु को धन हानि, पढ़ें राशिफल
Image Credit: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दैनिक राशिफल. (Photo:Zee News)
joinshare

Horoscope Today 21 November 2026 : 4 महीने से शादी, गृहप्रवेश, मुंडन आदि पर लगी रोक आज तुलसी विवाह से हट जाएगी. इस शुभ मौके पर सिद्धि योग बन रहा है, लेकिन मीन राशि में पूरे दिन चंद्रमा रहने से शनि के साथ युति जारी रहेगी और अशुभ विष योग सक्रिय रहेगा. इन शुभ-अशुभ योगों का किस राशि पर क्‍या असर होगा, जानने के लिए पढ़ें 21 नवंबर 2026, शनिवार का दैनिक राशिफल.

मेष राशि 21 नवंबर 2026

अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसकी फलीभूत होने का समय आ गया है. अगर कोई फाइनेंस से संबंधित गतिविधि चल रही है, तो सावधानी रखने की जरूरत है. कारोबार में मीडिया अथवा फोन के माध्यम से कोई बेहतरीन व्यवसायिक आर्डर मिलेगा. पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और निकटता रहेगी. गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही हैं. 
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 5

वृष राशि 21 नवंबर 2026

किसी भी असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करने से आपको उचित समाधान मिलेगा. आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें. अपनी गतिविधियों को सीक्रेट रखें. निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. शेयर, तेजी-मंदी आदि जैसे कार्यों में सावधानी बरतें. परिजनों के बीच बेहतरीन सामंजस्य बनेगा. त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है. 
उपाय- कोई भी अहम कार्य करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 2     

मिथुन राशि 21 नवंबर 2026

फाइनेंस संबंधी कार्यों को पूरा करने में ज्यादा अहमियत दें. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. वक्त के अनुसार अपनी दिनचर्या और सोच में भी परिवर्तन लाना जरूरी है. व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा. ध्यान रखें, कि किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव ना हो. अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी. डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं. उपाय- जरूरतमंद लोगों को यथा सामर्थ्य दान देना आपके विघ्न दूर करेगा.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 
भाग्यशाली अंक- 1

कर्क राशि 21 नवंबर 2026

आपको अपनी कई उलझनों का समाधान मिलेगा. घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का  आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी. रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करें. व्यापार में आपने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, वह शीघ्र ही हासिल होंगे. पारिवारिक जीवन में रिश्तों को संभालकर रखें. छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है. 
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 9

सिंह राशि 21 नवंबर 2026

कुछ खास जानकारियां मिलेंगी तथा आपकी विचार शैली में भी उचित परिवर्तन आएगा. खर्चों पर नियंत्रण करना होगा. प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी निर्णय आज स्थापित रखें. कार्यक्षेत्र में गंभीरता से निर्णय लेना आवश्यक है. इनकम टैक्स जैसा कोई झंझट खड़ा हो सकता है. पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी. महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. जोड़ों व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है. 
उपाय- गरीब बच्चों को जरूरत के अनुसार वस्तुएं देना शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली  अंक- 6

कन्या राशि 21 नवंबर 2026

मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित जानकारियों को और अधिक हासिल करें, इससे आपको नई दिशा मिलेगी. आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें. अपने महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज ना करें. कंसल्टेंसी जैसे व्यवसाय में मान-सम्मान और पैसा दोनों बेहतर होंगे. परिवार में हास-परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा. गरिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से पेट संबंधी समस्या रहेगी. 
उपाय- किसी जरूरतमंद को दवाई का दान करना उत्तम रहेगा.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5     

तुला राशि 21 नवंबर 2026

आज कई तरह की गतिविधियों में सक्रियता रहेगी. निवेश संबंधी कार्य भी होंगे. किसी को पैसा उधार ना दें अन्यथा वापसी की उम्मीद नहीं है. व्यवसाय को लेकर बनाई गई योजनाएं भविष्य में लाभदायक साबित होने वाली हैं. किसी नजदीकी रिश्तेदार के हस्तक्षेप की वजह से दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमी भी हो सकती है. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. किसी भी तरह का रिस्क ना लें. 
उपाय- सुबह स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें और तेल का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक राशि 21 नवंबर 2026

व्यस्तता का माहौल रहेगा. महिला वर्ग अपने घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी. अपने कार्य स्वयं ही पूरा करने का प्रयास करें तथा अपनी योजनाएं किसी के समक्ष जाहिर ना करें. व्यवसाय में नई योजनाओं पर विचार होगा. अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की भी जरूरत है. जीवनसाथी तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. अत्यधिक व्यस्तता के चलते आज कमजोरी का अनुभव भी करेंगे. 
उपाय- मंदिर में मां दुर्गा की स्तुति करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- मूंगिया
भाग्यशाली अंक- 5

धनु राशि 21 नवंबर 2026

आज आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है. जिसमें लाभ के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा का भी प्रभाव रहेगा. आय के साधन बनेंगे, परंतु खर्चे भी बरकरार ही रहेंगे. मन को संयमित रखें. व्यवसाय में कोई बड़ी डील अथवा आर्डर मिलने की संभावना है. नौकरी में अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा. संतान के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. डायबिटिक लोग लापरवाही ना करें. 
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2

मकर राशि 21 नवंबर 2026

आज अत्यधिक कार्य भार आपको थका देगा, परंतु इसके परिणाम भी उत्तम ही हासिल होंगे. किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें और ना ही उनके मामलों में हस्तक्षेप करें. व्यवसाय में मेहनत अधिक और परिणाम कम वाली स्थिति बन सकती हैं. परंतु जल्दी ही परिस्थितियां बेहतर भी हो जाएंगी. प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं. तनावपूर्ण स्थितियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें. 
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ राशि 21 नवंबर 2026

अगर संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझने की उम्मीद है. ध्यान रखें कि वहम का कोई इलाज नहीं है. बेवजह मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका रहेगी. सावधान रहें क्योंकि कोई कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने के लिए आपसे धोखा कर सकता है. पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य उचित बना रहेगा. आप अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर रहेंगे. 
उपाय- कन्याओं को कुछ ना कुछ उपहार अथवा पैसे देकर उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5

मीन राशि 21 नवंबर 2026

कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आपके प्रयासों से ही हल हो सकता है. सिर्फ अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें. आपके ऊपर जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी. आपके व्यक्तिगत काम रुक सकते हैं. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट जैसे व्यवसाय में फायदा होगा. प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है. इंफेक्शन अथवा एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी. इसलिए अपना ध्यान रखें. 
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का सिमरन करें. 
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    यूपी पर चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर, वाराणसी समेत पूर्वांचल के 7 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; बढ़ेगी ठंड

    यूपी पर चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर, वाराणसी समेत पूर्वांचल के 7 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; बढ़ेगी ठंड

    2

    बॉक्स ऑफिस पर धनुष की दहाड़! OM Operation Mole ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड; बनी करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

    3

    तुलसी विवाह आज, शाम को सिर्फ इतनी देर का है सबसे शुभ मुहूर्त, देखें पूजा से जुड़ी हर डिटेल

    4

    पंचांग: तुलसी विवाह आज, अशुभ पंचक और विष योग का साया, 21 नवंबर के पंचांग में देखें राहुकाल

    5

    Rashifal 21 November: तुलसी विवाह पर विष योग, कर्क की सुलझेंगी समस्‍याएं, धनु को धन हानि, पढ़ें राशिफल

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.