App

पंचांग: तुलसी विवाह आज, अशुभ पंचक और विष योग का साया, 21 नवंबर के पंचांग में देखें राहुकाल

दैनिक पंचांग: तुलसी विवाह का पावन दिन आज है, इस मौके पर कई शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं. पंचक का चौथा दिन रहेगा. 21 नंवबर के पंचांग में देखें आज का राहुकाल, योग, नक्षत्र समेत सारी डिटेल्‍स.

पंचांग: तुलसी विवाह आज, अशुभ पंचक और विष योग का साया, 21 नवंबर के पंचांग में देखें राहुकाल
Image Credit: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दैनिक पंचांग. (Photo:Zee News)

आज का पंचांग 21 नवंबर 2026: कार्तिक शुक्‍ल द्वादशी के दिन शालिग्राम-तुलसी विवाह होता है. आज शाम को शुभ मुहूर्त में तुलसी जी का विधि-विधान से विवाह होगा. मंगलगीत गाए जाएंगे. हालांकि आज पंचक रहेगा, लेकिन तुलसी विवाह के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है. इसलिए बिना किसी रुकावट के आज मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे. वहीं आज शुभ सिद्धि योग भी बन रहा है. लेकिन मीन राशि में चंद्रमा-शनि की युति से विष योग भी सक्रिय रहेगा. वहीं सुबह साढ़े 9 बजे से राहुकाल शुरू हो जाएगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग के आधार पर देखें 21 नवंबर 2026, शनिवार का पूरा पंचांग.

21 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 06:31 बजे से कार्तिक शुक्‍ल द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी और पूरे दिन रहेगी.

आज का वार - शनिवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - तुलसी विवाह, एकादशी व्रत पारण.

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में ही रहेंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 06:50 बजे तक उत्‍तरभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद पूरे दिन रेवती नक्षत्र रहेगा.  

आज के योग - सुबह 04:55 बजे से पूरे दिन सिद्धि योग रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:48 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे 
चन्द्रोदय - दोपहर 03:00 बजे 
चन्द्रास्त - अगले दिन 22 नवंबर को सुबह 04:04 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:13 बजे से 06:01 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
अमृत काल - सुबह 04:04 बजे से 05:36 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 09:30 बजे से 10:51 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 01:33 बजे से 02:54 बजे तक
कुलिक - सुबह 06:48 बजे से 08:09 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:15 बजे से 08:58 बजे तक
वर्ज्यम् - शाम 06:22 बजे से 07:54 बजे तक

करण

बव - शाम 05:50 बजे तक
बालव - शाम 05:50 बजे से 22 नवंबर की सुबह 04:57 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More