App

यूपी पर चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर, वाराणसी समेत पूर्वांचल के 7 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; बढ़ेगी ठंड

चक्रवाती तूफान अकवान के असर से पूर्वांचल के सात जिलों में 21-22 नवंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान.

यूपी पर चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर, वाराणसी समेत पूर्वांचल के 7 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; बढ़ेगी ठंड
Image Credit: UP Weather Today

यूपी मौसम अपडेट/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड के बीच मौसम फिर बिगड़ने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर अब सीधे यूपी के पूर्वांचल पर दिखेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज (21 नवंबर) और कल (22 नवंबर) को पूर्वांचल के सात जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्वांचल के इन 7 जिलों में बिगड़ेगा मौसम

IMD के अनुसार 21-22 नवंबर को इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है -वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र , चंदौली हैं. इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पूर्वांचल में पुरवा हवाएं तेज हो जाएंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, कहीं-कहीं झोंके 60 KM प्रति घंटे तक भी जा सकते हैं.  21 नवंबर को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने का अनुमान है.

पश्चिमी UP में मौसम साफ रहेगा

वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहेगा. सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, दिन में धूप खिली रहेगी.

तापमान में आएगा उतार-चढ़ाव

22-23 नवंबर को कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाएगा और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है,जिससे प्रदेश में ठंड और ठिठुरन तेजी से बढ़ेगी.

किसानों और लोगों के लिए जरूरी सलाह

कटी फसल और खुले में रखा अनाज तुरंत सुरक्षित जगह रखें
बिजली चमकते समय खुले मैदान में नहीं जाएं
आंधी में पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें
उड़ने वाली हल्की चीजों को बांधकर रखें

बारिश के बाद 6 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. बारिश का दौर थमने के बाद न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More