SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal 18 October: असंभव लग रहा काम भी बनेगा आज, कन्‍या-तुला राशि वालों के लिए अच्‍छा है दिन, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 October 2026 : कल सूर्य के गोचर से त्रिग्रही योग बन चुका है. वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहूंगी. आज सुकर्मा योग और धृति योग रहेगा. इन सारे योग-संयोग के बीच आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Oct 18, 2026, 04:01 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 04:05 AM IST
Image Credit: 18 अक्‍टूबर 2026, रविवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
Join

Horoscope Today 18 October 2026 : आज के राशिफल के अनुसार, वृष राशि वालों के लिए खर्च की स्थिति अभी भी बनी हुई है. लिहाजा बजट ध्‍यान में रखकर खर्च करें. कन्‍या राशि वालों का कोई ऐसा काम आज बन सकता है, जो लगभग असंभव लग रहा था. सिंह राशि के बिजनेसमेन के लिए दिन अच्‍छा है. कुंभ राशि वाले पुरुष, महिलाओं से और महिलाएं, पुरुष से थोड़ी दूरी रखें. पढ़ें मेष से मीन राशि का विस्‍तृत राशिफल.

मेष राशि 18 अक्तूबर 2026

किसी भी प्रकार की दुविधा होने पर परिवार जनों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद करेगा. पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी करेगा. मीडिया, ऑनलाइन आदि से जुड़े व्यवसाय मुनाफे की स्थिति में रहेंगे. घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और खुशनुमा माहौल बनेगा. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेगी. 
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2

वृष राशि 18 अक्तूबर 2026

हर काम को सहज तरीके से करने की वजह से काम सुगमता से बनते जाएंगे. खर्चों की स्थिति अभी यथावत ही रहेगी. इसलिए अतिरिक्त खरीदारी में ध्यान ना दें. व्यवसाय में कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. दांपत्य संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे. कफ, खांसी जैसी समस्या रह सकती है. आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें. 
उपाय- योग और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से प्रफुल्लित करेगा.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6     

मिथुन राशि 18 अक्तूबर 2026

प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने से संबंधित कोई योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है. दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझनें से आपके खुद के व्यक्तिगत काम प्रभावित हो सकते हैं. व्यवसाय में सारे फैसले खुद ही ले, इससे आपकी कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी. किसी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी. स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार लेना बहुत जरूरी है. 
उपाय- शिव उपासना करें तथा शहद मिश्रित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

कर्क राशि 18 अक्तूबर 2026

पिछली गलतियों से सीख लेकर अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे. भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे. अनावश्यक खर्चे रहेंगे. युवा वर्ग व्यर्थ की घूमने-फिरने में अपना समय नष्ट न करें. अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें. कार्यक्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उपज सकती हैं. तनाव और चिंता जैसी स्थिति से बचें. 
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5     

सिंह राशि 18 अक्तूबर 2026

आज अपनी किसी व्यक्तिगत योजना पर कार्य करने का अनुकूल समय है. आपका संकल्प पूरा होगा. बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है. पब्लिक डीलिंग, ऑनलाइन, मीडिया आदि से संबंधित व्यवसाय में उचित गतिविधियां चलती रहेंगी. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति प्रीति और स्नेह की भावना रहेगी. एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी और भी समस्याएं बढ़ सकती हैं. 
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि 18 अक्तूबर 2026

आज किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी. हालांकि कड़ी मेहनत के बावजूद उचित परिणाम नहीं मिल पाएंगे. आपका कोई टारगेट पूरा होने वाला है. सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है. दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी. एलर्जी और बदलते मौसम जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है. 
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करना आपको आत्मिक सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1

तुला राशि 18 अक्तूबर 2026

समय आपके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है. आप अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे. स्वयं पर भरोसा रखें, किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है. मार्केटिंग और प्रमोशन पर अधिक ध्यान दें. रियल स्टेट से जुड़े बिजनेस में मुनाफा रहेगा. घर-परिवार में आपसी सौहार्द तथा प्रेम बना रहेगा. असंतुलित खानपान और दिनचर्या का असर स्वास्थ्य पर रहेगा. 
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के स्वरूप का दर्शन करें और कुछ समय मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक राशि 18 अक्तूबर 2026

घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा. वाहन आदि को लेकर कोई बड़ा खर्चा भी सामने आएगा. कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का आज समाधान मिल सकता है. खास मित्रों से मुलाकात आपको खुशी प्रदान करेगी. पुरानी यादें ताजा होंगी. नसों में खिंचाव व शरीर में कहीं दर्द आदि की समस्या रहेगी. व्यायाम अवश्य करें. 
उपाय- जरूरतमंद विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन की वस्तुएं देना शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 5

धनु राशि 18 अक्तूबर 2026

आज हालांकि कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आप उसका समाधान भी ढूंढ लेंगे. लेनदेन अथवा फाइनेंस संबंधी मामलों में छोटी सी गलती आपके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन सकती हैं. नौकरीपेशा व्यक्तियों को आज भी कार्यभार से राहत नहीं मिलेगी. विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें. गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या रह सकती है. 
उपाय- कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बैठकर आत्म चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8

मकर राशि 18 अक्तूबर 2026

आज कोई कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएगा. जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. परंतु चुनौतियां भी सामने खड़ी मिलेंगी. अगर उनका डटकर मुकाबला किया, तो जीत निश्चित है. अगर कोई व्यवसायिक यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है तो इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति आपकी सजगता आपको स्वस्थ रखेगी. 
उपाय- कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बैठकर आत्म चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ राशि 18 अक्तूबर 2026

घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा. विद्यार्थियों को इस समय अपने लक्ष्य पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है. व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं. पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें. किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेलजोल आपकी छवि को खराब कर सकता है. ब्लड प्रेशर और डायबिटीज लोग अपना विशेष ध्यान रखें. 
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों का मान सम्मान बनाए रखें. और उनके मार्गदर्शन पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि 18 अक्तूबर 2026

आज आपकी कोई पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होने वाली है. युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में पड़कर अपने समय और करियर के साथ समझौता ना करें. व्यवसाय संबंधी कोई विवादित मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है. परिवार जनों के बीच मधुरता और सुखद संबंध रहेंगे. माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है. 
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES