भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal 12 November: मेष राशि वालों की कोशिश होंगी सफल, यात्रा से बचें सिंह राशि वाले, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November: मेष राशि वालों की कोशिश होंगी सफल, यात्रा से बचें सिंह राशि वाले, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 12 November 2026 : आज रात को मंगल सिंह राशि में आ रहे हैं और दोपहर को चंद्रमा धनु राशि में आएंगे. ग्रहों की स्थिति में बदलावों का सभी राशियों पर क्‍या असर होगा, पढ़ें 12 नवंबर 2026 का राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Nov 12, 2026, 01:35 AM IST|Updated: Nov 12, 2026, 01:40 AM IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal 12 November: मेष राशि वालों की कोशिश होंगी सफल, यात्रा से बचें सिंह राशि वाले, पढ़ें दैनिक राशिफल
Image Credit: 12 नवंबर 2026, गुरुवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
joinshare

Horoscope Today 12 November 2026 : ज्‍योतिष के अनुसार, आज सुकर्मा योग बन रहा है, वहीं अग्नि तत्‍व वाले मंगल दूसरे अग्नि तत्‍व वाले ग्रह सूर्य की राशि सिंह में आ रहे हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में आएंगे, जिससे अशुभ विंछुड़ो योग समाप्‍त होगा. इसके अलावा आज अरुण ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. इन बदलावों के बीच सभी 12 राशि वालों का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें 12 नवंबर का दैनिक राशिफल.  

मेष राशि 12 नवंबर 2026

आज आपका कोई प्रयास सफल होने वाला है. किसी विशेष प्रयोजन को लेकर भी योजनाएं बनेंगी. ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से भी परिणाम हाथ से निकल सकते हैं. व्यवसाय में अगर किसी नए काम को शुरू किया है, तो अभी उसके मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे. परिवारजनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा. अपच और गैस की समस्या परेशान करेगी. सात्विक भोजन लें. 
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 2

वृष राशि 12 नवंबर 2026

पारिवारिक फैसलों में आपका विशेष योगदान रहेगा. लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता का भी निवारण होगा. किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें और ना ही अपनी योजनाओं को शेयर करें. कारोबार में यथावत स्थिति रहेगी. नौकरी पेशा लोग अपने दस्तावेज भी संभालकर रखें. व्यावसायिक और दांपत्य जीवन के बीच तालमेल बना रहेगा. अत्यधिक कार्यभार और चिंता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी. 
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन राशि 12 नवंबर 2026

अच्छी इनकम होने की संभावना है. किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता आ सकता है. विवादित मामलों को गुस्से की बजाय शांति से निपटाने की कोशिश करें. मीडिया, आर्ट, कंप्यूटर आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. प्रेम संबंधों में किसी वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं. थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है. 
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और मीठे जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- पीला 
भाग्यशाली अंक- 1     

कर्क राशि 12 नवंबर 2026

आज आपका कोई विशेष कार्य संपन्न होने वाला है. जिसमें लाभ प्राप्ति भी होंगी. आज निवेश संबंधी कोई भी कार्य करना तनावपूर्ण रह सकता है. फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय बहुत ही सावधानी की जरूरत है. अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है. वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी. 
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का सिमरन करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 2     

सिंह राशि 12 नवंबर 2026

अगर पैतृक संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का उचित समय है. इस समय कहीं भी यात्रा करना समय और पैसे की बर्बादी ही होगी. व्यवसाय में आज कोई नई योजना या नया काम कामयाब नहीं रहेंगे. इसलिए जैसा चल रहा है उसी में धैर्य रखें. प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं. माइग्रेन व सिर दर्द की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो जाएगी. 
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया 
भाग्यशाली अंक- 9     

कन्या राशि 12 नवंबर 2026

पिछले समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. रुपए-पैसे अथवा लेनदेन के मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें. व्यवसाय में मशीनरी व स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आएंगी. परंतु आप उनका हल भी निकाल लेंगे. दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाली पूर्ण रहेंगे. अपना खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें. 
उपाय- प्रातःकाल सूर्य भगवान के दर्शन करें तथा उनकी किरणों से धूप स्नान करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 6     

तुला राशि 12 नवंबर 2026

आपके लिए लाभदायक व खुशी-खुशी भरा समय बना हुआ है. आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी. जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनैतिक कार्यों के प्रति रुचि ना लें. वरना मुसीबत में भी फंस जाएंगे. कारोबार में प्रतिद्वंद्वी आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे, इसलिए सभी गतिविधियों पर नजर रखें. दांपत्य जीवन में किसी वजह से मनमुटाव रहेगा. काम के साथ-साथ स्वास्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है. 
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक राशि 12 नवंबर 2026

अगर कहीं निवेश संबंधी योजना है, तो वह आपके हित में ही रहेगी. बच्चों के फ्यूचर को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें. किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना को अमल करने का अनुकूल समय है. फालतू के प्रेम संबंधों में पड़कर आप अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें. कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है. लापरवाही ना बरतें. 
उपाय- पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5

धनु राशि 12 नवंबर 2026

अगर स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो तुरंत उसे क्रियान्वित कर लें. अपरिचित लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें. नुकसान हो सकता है. व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा. दैनिक इन्कम में सुधार आएगा. जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर तथा व्यवसाय सभी की जिम्मेवारी आपके ऊपर रहेगी. अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें. उपाय- मंदिर में मां दुर्गा की स्तुति करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक- 9

मकर राशि 12 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा. किसी को भी पैसा उधार ना दें क्योंकि वापसी मिलने की संभावना नहीं है. व्यापार में कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावना बनी हुई है. इस समय तरक्की के भी उचित योग बने हुए हैं. पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी रह सकती हैं. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान बनाए रखें. 
उपाय- जरूरतमंद लोगों के लिए चाय-बिस्कुट आदि की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ राशि 12 नवंबर 2026

आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थी, किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी. वक्त के अनुसार खुद को भी ढालने की कोशिश करें, इससे परेशानियां जल्दी हल होंगी. व्यवसाय के विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बनी है, तो आज उस कार्य को गंभीरता से अंजाम दें. घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा. त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है. 
उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि 12 नवंबर 2026

व्यक्तिगत अथवा परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी. इस समय उचित बजट बनाकर चलना जरूरी है. व्यर्थ की मौज मस्ती और गतिविधियों में समय नष्ट ना करें. वर्तमान व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है, क्योंकि निकट भविष्य में  बहुत ही लाभदायक स्थिति बनेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. ज्यादा थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है. 
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और मीठे चावल का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 8

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    Aaj Ka Rashifal 12 November: मेष राशि वालों की कोशिश होंगी सफल, यात्रा से बचें सिंह राशि वाले, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 12 November: मेष राशि वालों की कोशिश होंगी सफल, यात्रा से बचें सिंह राशि वाले, पढ़ें दैनिक राशिफल

    2

    Aaj Ka Panchang: आज सुकर्मा योग का संयोग, 12 नवंबर के पंचांग में देखें राहुकाल समेत सारी डिटेल्‍स

    3

    ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: नीरज कुमार का दोहा में धमाका, भारत के नाम हुआ लॉस एंजिल्स ओलंपिक का एक और कोटा

    4

    ईरान के आगे बैकफुट पर ट्रंप प्रशासन! मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के बाद US वित्त मंत्री ने छोड़ा घर, सैन्य बेस में बिता रहे दिन

    5

    तारा का नाम आने पर जय भानुशाली भड़के, बोले- 'मेरी 7 साल की बेटी कोई कंटेस्टेंट नहीं है'

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.