SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Gemini Horoscope (November 2026): मिथुन राशि वालों के लिए सोने सा चमकदार है नवंबर महीना, हर काम होगा सफल, पढ़ें मासिक राशिफल

Mithun Masik Rashifal November 2026: मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर महीना सफलता और भविष्‍य से जुड़े कई फायदे कराने के योग बना रहा है. जानिए मिथुन राशि का करियर, आर्थिक, बिजनेस, ट्रैवल राशिफल नवंबर 2026.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Oct 27, 2026, 08:23 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 09:09 AM IST
Image Credit: मिथुन राशि का नवंबर 2026 का करियर, आर्थिक, फैमिली, ट्रैवल मासिक राशिफल. (Photo:Zee News)
Join

Gemini Monthly Horoscope November 2026: मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर महीने की ग्रह-दशाएं कई शुभ संकेत दे रही हैं. गुरु का आपकी राशि से तीसरे भाव में आना आपके लिए शुभ है. इसके अलावा शनि और राहु भी अच्‍छे संकेत दे रहे हैं. जिससे आपको नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की करने, अच्‍छा नेटवर्क बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही भविष्‍य में लाभ देने वाली महत्‍वपूर्ण स्थितियां भी बनेंगी. यहां विस्‍तार से पढ़ें मिथुन मासिक राशिफल नवंबर 2026.

मिथुन करियर राशिफल नवंबर 2026: 15 नवंबर तक का समय कम्‍युनिकेशन के लिहाज से बहुत अहम दिख रहा है. आपकी जिन नए लोगों से मेल-मुलाकात होगी और जो संबंध बनेंगे वे लंबे समय तक चलेंगे. लिहाजा इन संबंधों या संपर्कों का आपको तात्कालिक लाभ तो होगा ही लेकिन भविष्‍य में भी इन संबंधों का आपको बहुत लाभ होगा. 

साथ ही इस समय में आपको जो महत्‍वपूर्ण जान‍कारियां प्राप्‍त होंगी, वो अभी भी लाभ देंगी और आने वाले समय में भी उपयोगी साबित होंगी. अगर आप नौकरी में हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है, ट्रांसफर हो सकता है. अच्‍छी बात है कि यह प्रमोशन-ट्रांसफर आपकी पसंद के मुताबिक होंगे. अगर आप व्यापारी हैं तो आपका व्यापार अच्छा रहेगा. यह दिवाली आपकी शुभ बनेगी और आप खूब कमाई करेंगे. जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश में है या विदेश में एसोसिएशन बनाना चाह रहे हैं, उन्‍हें सफलता मिल सकती है. 

मिथुन आर्थिक राशिफल नवंबर 2026: बिजनेस अच्‍छा चलेगा, लिहाजा आपकी कमाई और मुनाफा बढ़ेगा. 16 तारीख से आर्थिक मामलों के लिए स्थितियां अच्‍छी बन रही हैं. आपका पराक्रम बढ़ेगा, जिससे आप महत्‍वपूर्ण आर्थिक फैसले ले पाएंगे. अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसे आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, इससे वो बहुत जल्दी से सुलझ जाएगा और अच्छा माहौल बनेगा.

मिथुन एजुकेशन राशिफल नवंबर 2026: जो स्‍टूडेंट पढ़ने के लिए विदेश जाना चाह रहे हैं उनके लिए स्थितियां बहुत आसान हो जाएंगी. वहीं जो लोग विदेश में खुद को स्‍थापित करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्‍छा है.

मिथुन फैमिली राशिफल नवंबर 2026: परिवार में विवाह का या उत्सव का योग बन रहा है. घर में आनंद का माहौल रहेगा. इस बीच आपको परिजनों के साथ यात्रा करने का मौका भी मिलेगा और ये यात्रा भी आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी. किसी धार्मिक स्थान पर भी जा सकते हैं.

बच्चों की ओर से यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. उनका व्यवहार और उनकी उन्नति आपके लिए आनंददायी और और उत्साहवर्धक साबित होगी.

मिथुन ट्रैवल राशिफल नवंबर 2026: इस महीने आपको कुछ यात्राएं करना पड़ेंगी. ये ट्रैवलिंग दूर का भी हो सकता है और पास का भी. लेकिन अधिकतर देश में या कम दूरी की होंगी. इन यात्राओं के परिणाम आपको बहुत ही सकारात्मक मिलेंगे और इन यात्राओं से भी आपके संपर्क के दायरे का व्यापक विस्तार होगा और यह विस्तार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा.

कुल मिलाकर यह एक बहुत ही सुखद महीना है. इसके लिए आपको लंबी प्लानिंग करना चाहिए ताकि आपको रिजल्ट दूरगामी आपको रिजल्ट प्राप्त हो.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES