Aries Horoscope (October 2026): अक्टूबर में मेष राशि वालों की नौकरी की तलाश होगी पूरी, व्यापार बढ़ेगा, निवेश में रहें सावधान, पढ़ें मासिक राशिफल
Mesh Masik Rashifal October 2026: मेष राशि के स्वामी मंगल इस महीने नीच की राशि में हैं. वहीं अन्य ग्रहों की स्थिति करियर-कारोबार को लेकर शुभ संकेत दे रही है. पढ़ें मेष राशि का अक्टूबर 2026 का मासिक राशिफल.
Aries Monthly Horoscope October 2026: मेष राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही बढ़िया है. इसमें आपके ऐसे ऐसे काम होंगे जो पिछले काफी समय से नहीं हुए और यह महीना आपके लिए खुशखबरियां लेकर आएगा और बहुत ही बढ़िया से व्यतीत होगा. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो शुक्र और बुध है आपकी राशि से सप्तम भाव में चलने वाले हैं. वहीं सूर्य आपकी राशि से छठवे और सातवे भाव में चलेगा. ये दोनों स्थितियां अच्छी हैं.
हालांकि, मंगल और गुरु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में है. यह बहुत बढ़िया नहीं है. लेकिन मंगल के साथ गुरु होने से वह कंट्रोल में रहेगा. इससे मंगल आपके काम में जो बाधाएं ला सकते थे, उनमें कमी रहेगी. बाकी ग्रह शनि 12वे में है, इसे भी बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. तो अगर हम इन सभी ग्रह-स्थितियों को मिलाकर देखें तो ज्यादातर मामले में यह महीना आपके पक्ष में रहेगा.
मेष करियर राशिफल अक्टूबर 2026: नौकरी में व्यवसाय में आपके मनोकूल स्थितियां निर्मित होंगी. आप जो भी प्रयास करेंगे उसकी सराहना होगी. आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा होगा और आपके अधिकारी-सहयोगी भी आपको पूरा सहयोग देंगे, आपके कार्यों की तारीफ भी करेंगे. आपकी रुटीन अच्छी चलेगी.
आप लगभग रोज ही नए-नए लोगों से मिलेंगे और अगर आप ऐसा कोई व्यापार करते हैं या ऐसी कोई आपकी नौकरी है जिसमें कम्युनिकेशन और नेटवर्क अहम है तो ये आपके लिए अच्छा है. आसपास की यात्राएं भी हो सकती हैं. अच्छी बात है ये भी है कि आपको नई नौकरी मिलने के योग हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी समय अच्छा है. व्यापार आगे बढ़ेगा. आपकी एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा. आपका ज्ञान भी बढ़ेगा.
मेष आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2026: जहां तक इन्वेस्टमेंट का सवाल है वो आपको बिना सोचे-समझे नहीं करना चाहिए. निवेश से पहले आपको पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहिए. साथ ही इस महीने अगर आप किसी को पैसा देंगे तो वो आसानी से वापस नहीं मिलेगा.
मेष लव राशिफल अक्टूबर 2026: अगर कोई प्रेम प्रसंग चल रहा है तो मामला आगे बढ़ सकता है. यदि आप विवाह करने की सोच रहे हैं तो आपके पक्ष में बात बन सकती है. आपको आराम से घर के लोगों की रजामंदी मिल सकती है. पार्टनर भी मान जाएगा.
मेष फैमिली राशिफल अक्टूबर 2026: इस महीने कुछ पारिवारिक मसले हैं अचानक सामने आ सकते हैं. कुछ लोगों के साथ परिवार में ही मतभिन्नता हो सकती है. रिश्तेदारों के साथ भी कुछ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. वाद विवाद हो सकता है. लेकिन ये स्थितियां इतनी विस्फोटक नहीं होंगी कि आप कंट्रोल न कर सकें. अपने व्यवहार और बुद्धि से आप इन्हें काबू कर पाएंगे.
मेष सेहत राशिफल अक्टूबर 2026 : इस महीने आपकी सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी. गुस्से-तनाव से बचें.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)