)
Kamdhenu Cow Statue Vastu Tips: घर में गाय या कामधेनु की प्रतिमा रखते हैं लेकिन ये नहीं पता कि इससे जुड़े वास्तु नियम क्या हैं? ध्यान दें वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करने वाली गाय की प्रतिमा घर के लिए शुभ फलदायी हो सकती है लेकिन जरूरी है कि यह सही वास्तु नियम के अनुसार ही रखी गई हो. गाय के साथ अगर बछड़ा भी है तो ऐसी प्रतिमा प्रेम और मातृत्व को दर्शाती है. वास्तु अनुसार, गाय की मूर्ति को सही अगर दिशा में लगाएं तो घर का वास्तु दोष तो दूर होगा ही, इसके साथ ही घर में सकारात्मकता का संचार भी होगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि घर में गाय की प्रतिमा रखने से जुड़े वास्तु नियम क्या हैं.
हिंदू धर्म में गाय की पूजा करने का विधान है और जहां तक वास्तु की बात करें तो जिस घर में गाय की प्रतिमा रखी जाती है वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर में सुख-शांति बनी रहती है और समृद्धि बढ़ती है. विवाहित लोगों को अपने घर में पीतल से बनी गाय की प्रतिमा रखनी चाहिए, यह बच्चों के उन्नति का कारक बनती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कामधेनु गाय या सामान्य गाय की मूर्ति रख रहे हैं तो इसके सही दिशा और जगह का जरूर ध्यान रखें. कामधेनु गाय या सामान्य गाय माता लक्ष्मी का प्रतीक है. वास्तु के अनुसार, इसे रखने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा उत्तम है. यह दिशा शुक्र ग्रह का है. इस स्थान पर पीतल की गाय की प्रतिमा रखें. घर में धन की आवक बनी रहेगी और सुख-समृद्धि और शांति भी आएगी.
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र की मानें तो घर का सबसे पवित्र स्थान पूजा घर है. इस जगह पर कामधेनु गाय या अन्य गाय की मूर्ति को रखें तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और शुभ फल देंगी. इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है.
वास्तु के अनुसार घर के हॉल में या ड्रॉइंग रूम में गाय की मूर्ति रखें जहां पर पूरे दिन में एक बार पूरा परिवार साथ बैठता हो तो यह पूरे घर के लिए सबसे शुभ होता है. दंपत्य जीवन के लिए यह अति शुभ होता है. परिवारजन में आपसी प्रेम बढ़ता है.
मान्यता है कि कामधेनु गाय की मूर्ति को कभी भी घर के बेडरूम, बाथरूम या गंदी जगह पर न रखें. ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लग सकता है और धन हानि हो सकती है.
(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)