भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /Vastu Tips: कार की डैशबोर्ड पर रखते हैं भगवान की मूर्ति? तो जान लें वास्तु शास्त्र से जुड़े 6 जरूरी नियम

Vastu Tips: कार की डैशबोर्ड पर रखते हैं भगवान की मूर्ति? तो जान लें वास्तु शास्त्र से जुड़े 6 जरूरी नियम

God Idol In Car: अगर आपके पास कार है और आप भगवान की मूर्ति को कार की डेशबोर्ड पर रखते हैं तो इससे जुड़े वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखें ताकि किसी भी तरह के अशुभ परिणामों और संकटो से बच सकें. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Oct 08, 2026, 03:13 PM IST|Updated: Oct 08, 2026, 03:17 PM IST
joinshare
Vastu Tips: कार की डैशबोर्ड पर रखते हैं भगवान की मूर्ति? तो जान लें वास्तु शास्त्र से जुड़े 6 जरूरी नियम

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Vastu Tips For God Idol In Car: कई लोग अपनी कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति रखते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि आखिर किन भगवान की मूर्ति रखना शुभ होता है. दरअसल, सफर मंगलमय और सुरक्षित हो, पूरे रास्ते भगवान की कृपा बनी रहे, इसके लिए लोग अपनी कार की डैशबोर्ड पर भक्ति भाव से भगवान की मुर्ति रखते हैं लेकिन उन्हें इससे जुड़े जरूरी वास्तु नियमों के बार में जानकारी ही नहीं होती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि कार में कौन-से भगवान की मूर्ति रखें, कैसे रखें, कितनी बड़ी मूर्ति होनी चाहिए और जिस कार में भगवान की मूर्ति रखी हो तो उसमें बैठकर कौन सी गलतियां भूलकर भी न करें.

कार में भगवान की मूर्ति रखने के जरूरी वास्तु नियम

किनकी मूर्ति रखें

कार में भगवान गणेश की मूर्ति रखें ताकि रास्ते में आने वाली सभी विघ्न-बाधाएं दूर हो सकें. इसके अलावा हनुमान जी की मूर्ति लगाएं जिससे की भारी से भारी संकट भी टल जाए.

हवा में लटकती या उड़ती हुई मूर्ति

कार में कभी भी प्लास्टिक की उड़ती हुई या कांच से लटकने मूर्तियां न लगाएं. गाड़ी के झटके या ब्रेक लगने से मूर्ति खंडित हो सकती है या बार-बार कार के कांच से मूर्ति टकरा सकती है. जिससे भगवान का अपमान होगा और इसके अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

खंडित या बहुत भारी मूर्ति

कार में कभी भी खंडित मूर्ति न रखें और न ही भारी मूर्ति रखें. सफर के दौरान भारी मूर्ति अगर गिर पड़ी तो चोट लगने का खतरा रहता है और ऐसी मूर्तियों को शुभ भी नहीं माना जाता है. छोटी, हल्की और चिपकाई गई प्रतिमा को कार में स्थान दें.

आंखें और मुद्रा

मूर्ति की आंखें खुली हों इसका ध्यान रखें. भगवान की ऐसी मूर्ति भूलकर भी न रखें जिसमें वे ध्यान या समाधि मुद्रा में हों. क्योंकि कार स्थिर नहीं होती और समाधी व ध्यान स्थिरता को दर्शाता है. आशीर्वाद देती हुई मुद्रा में भगवान की मूर्ति लगाएं.

साइज और सुरक्षा

कार में रखी जाने वाली मूर्ति 2 से 3 इंच की ही होनी चाहिए, इससे बड़ी नहीं. ध्यान रखें कि इससे बड़ी मूर्ति वास्तु अनुसार भी सही नहीं है और मूर्ति बड़ी हुई तो ड्राइवर को रास्ते देखने में मुश्किल हो सकता है.

मूर्ति की दिशा

वास्तु अनुसार मूर्ति की दिशा को भगवान के चेहरे के हिसाब से समझें तो चेहरा कार के भीतर की ओर होना सही माना जाएगा. भूलकर भी बाहर की ओर चेहरा न हो इसका ध्यान रखें.

कार में भगवान की मूर्ति रखते हैं तो न करें ये गलतियां

जिस कार में भगवान की मूर्ति हो, उसमें मांस, मछली, प्याज-लहसुन न खाएं.
ऐसी कार जिसमें भगवान की प्रतिमा हो, उसमें शराब का सेवन न करें.
कार के अंदर सिगरेट, बीड़ी या तंबाकू न पीएं.
डैशबोर्ड या जिस जगह मूर्ति रखी है वहां सफाई जरूर करें.

(डिस्क्लेमर- वास्‍तु टिप्‍स और उपायों की स्‍टोरी के लिए - यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Vastu Tips