)
आज के समय में हर इंसान अपने जिंदगी में अपार सफलता, सुख-समृद्धि और शांति चाहिए होता है. ये पाने के लिए लोग पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और कई तरह के उपाय अपनाते हैं.
लेकिन आज हम ऐसे तरीके के बारे में आपको बताएंगे जिससे आपके ये सारे सपने सच हो सकते हैं. दरअसल वास्तु शास्त्र में इसके लिए बिना किसी झंझट के एक बहुत ही अच्छा तरीका बताया गया है.
ऐसा करने के लिए अपने घर में पॉजटिव एनर्जी और राजयोग को जगाने करने के लिए आपको घर का नक्शा बदलने या तोड़-फोड़ करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.
बस वास्तु के हिसाब से सही दिशा में रखी गई कुछ खास चीजें ही आपके सोए हुए भाग्य को जगाने के लिए काफी हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 3 पवित्र वस्तुओं के बारे में जो आपके घर में राजयोग की ऊर्जा को हमेशा के लिए जगा सकती हैं.
गोमती चक्र एक प्राकृतिक शंख की तरह होता है जो गुजरात के द्वारका की गोमती नदी में पाया जाता है. वास्तु शास्त्र में गोमती चक्रों से बना एक छोटा सा पौधा घर और ऑफिस में रखना बहुत फलदायी माना गया है.
इसे तैयार करने के लिए गोमती चक्रों को धातु के पतले तारों से शाखाओं का रूप दिया जाता है. इसे घर में रखने से पैसों की तंगी दूर होती है और वित्तीय स्थिरता आती है.
ये पेड़ न केवल दैनिक जीवन में मानसिक संतुलन और शांति बनाए रखता है, बल्कि निगेटिवीटी और तनाव को भी दूर भगाता है.
शंख तो कई तरह के होते हैं, लेकिन वास्तु और शास्त्रों में दक्षिणावर्ती शंख को सबसे पवित्र और दुर्लभ माना गया है. इसे लक्ष्मी शंख या वलंपुरी शंख भी कहते हैं, क्योंकि इसमें साक्षात मां लक्ष्मी का वास माना जाता है.
अपने घर के पूजा स्थान में दक्षिणावर्ती शंख रखने से सभी प्रकार की निगेटिव एनर्जी नष्ट हो जाती हैं और दुश्मनों पर विजय मिलती है.
इसका संबंध भगवान विष्णु, चंद्र देव और कुबेर देव से भी है. इस शंख की नियमित पूजा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है.
भगवान कुबेर को देवों के धन का रक्षक और कोषाध्यक्ष माना जाता है. कुबेर यंत्र एक विशेष ज्यामितीय संरचना होती है जो आर्थिक समस्याओं को समाप्त करने में कारगर मानी जाती है.
वास्तु के अनुसार घर में हमेशा किसी धातु की प्लेट पर उकेरा गया कुबेर यंत्र ही स्थापित करना चाहिए.
इसे सही दिशा में स्थापित करने से व्यापार में मनमुताबिक मुनाफा होता है और नौकरी में तरक्की के नए मौके मिलते हैं. घर में कुबेर यंत्र रखने से वातावरण शुद्ध होता है और परिवार में पैसों की आवक लगातार बनी रहती है.
घर में इन पवित्र चीजों को रखते समय उनकी सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है. गोमती चक्र ट्री और दक्षिणावर्ती शंख को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ परिणाम देता है.
वहीं कुबेर यंत्र को उत्तर दिशा में स्थापित करने से धन अट्रैक्ट करने की क्षमता बढ़ जाती है.
सही जगह पर स्थापित करने के बाद इनकी नियमित सफाई और पूजा-अर्चना करने से घर में पॉजटिव एनर्जी का संचार बना रहता है. इससे परिवार के सदस्यों को हर काम में सफलता मिलती है.
वास्तु शास्त्र का मानना है कि जब घर का ऊर्जा चक्र संतुलित होता है, तो व्यक्ति को अपने प्रयासों का पूरा फल मिलने लगता है.
इन दिव्य वस्तुओं को घर में स्थापित करने से मानसिक तनाव दूर होता है और घर का माहौल शांत बना रहता है. इसके अलावा पैसों से जुड़ी पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे सुलझने लगती हैं.
जो लोग लंबे समय से करियर में रुकावट महसूस कर रहे हैं, उन्हें इन आसान उपायों से नया रास्ता और दिशा मिलती है.
(Disclaimer): यह आलेख पारंपरिक वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों, पौराणिक मान्यताओं और ज्योतिषी परंपराओं पर आधारित है. इसे केवल धार्मिक व वास्तु मार्गदर्शन के रूप में पढ़ें.