App

कमाते खूब हैं फिर भी जेब रहती है खाली? वास्तु के ये आसान टिप्स अपनाते ही दूर होगी पैसों की दिक्कत!

अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आप बहुत कमा रहे हैं लेकिन पैसे बच नहीं रहे हैं, हमेशा आर्थिक परेशानी बनी ही रहती है तो आपको वास्तु अनुसार कुछ अचूक उपाय करने चाहिए. जिससे घर में और आपकी जेब में पैसे टिक सकें.

कमाते खूब हैं फिर भी जेब रहती है खाली? वास्तु के ये आसान टिप्स अपनाते ही दूर होगी पैसों की दिक्कत!

क्या आप भी कमाते तो खूब हैं लेकिन जेब में पैसा टिकता नहीं है. ऐसा लगने लगा है कि पैसा आता तो है लेकिन बेवजह ही खर्च हो जाता है या बर्बाद हो जाता है. ऐसी स्थिति में आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ टिप्स आजमाकर देखना चाहिए. ऐसे वास्तु टिप्स जो धन की परेशानियों का तोड़ हैं. आइए इस लेख में उन छोटे लेकिन आसान वास्तु टिप्स को जानें जिनको करने से पैसों की तंगी दूर होती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.

रसोई घर से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है. ऐसे में घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में किचन बनवाएं. किचन को कभी भी गंदा न रखें. इससे पैसा घर में नहीं आता और आता भी है तो बर्बाद हो जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में खाना बनाने की शुरुआत करने से पहले नमक का पोछा लगाएं. इसके बाद घी का दीपक जलाएं. तभी चूल्हा जलाएं.

डस्टबिन रखने की सही दिशा

वास्तु नियम है कि डस्टबिन को घर में यहां-वहां कहीं भी न रख दें. खासकर घर की उत्तर दिशा में कूड़ेदान बिल्कुल न रखें. इस दिशा को साफ रखें और बेकार व कबाड़ भी यहां न रखें. यह देवताओं की दिशा है और इसी दिशा में धन के देवता कुबेर देव का वास होता है. अगर आपको डस्टबिन रखना ही है तो इसके लिए सही दिशा दक्षिण-पश्चिम है.

सही जगह पर रखें तिजोरी

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार अगर घर में तिजोरी को सही जगह पर नहीं रखा गया है तो धन की बर्बादी होती रहती है. ऐसे में घर में तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखें. इस एक बात को ध्यान में रखें तो बेवजह पैसे खर्च नहीं होंगे और धन की बढ़ोतरी होगी. इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि तिजोरी का दरवाजा हमेशा उत्तर दिशा में खुलता हो. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि की आवक बढ़ जाती है. जेब में पैसे भी टिकने लगेंगे.

करें ये छोटे-छोटे बदलाव

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के हर कमरे के कोने में एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा सफेद नमक रख दें. नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा. 15 दिन पर नमक बदल दें.
  • मेनगेट पर नींबू-मिर्च को धागे से बाधकर टांगें. इससे घर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा बाहर ही रह जाएगी.
  • शनिवार के दिन अगर घर में सुबह नमक के पानी का पोछा लगाएंगे तो राहु-केतु दोष का नाश होगा और घर के लोगों का मानसिक तनाव दूर होगा.

(Disclaimer- यह जानकारी वास्तु शास्त्र और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, कृपया किसी उपाय अपनाने से पहले विद्वान या विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More